Sun. Apr 28th, 2024
rajnath singh

पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा परमाणु हथियार की नो फर्स्ट यूज़ पालिसी में बदलाव का सार और समय पूरी तरह खेदजनक है और भारत के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को प्रदर्शित करता है।

भारत के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि संकट की परिस्थितियों में भारत परमाणु हथियारों के लिए पहले इस्तेमाल न करने की अपनी नीति में बदलाव कर सकता है। इसके बाद विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि भारत का यह बयान बताता है कि वह हिंसा के लिए आतुर है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान की आलोचना की है। इस बयान में कहा गया कि पाकिस्तान ने हमेशा दक्षिण एशिया में परमाणु संयमता से संबंधित कार्यो को करने का प्रस्ताव दिया है और और प्रकृति में आक्रमक रवैये का कभी समर्थन नही किया है। साथ ही उसने ऐसे उपायों को अपनाने से परहेज किया है जो स्वभाव से आक्रामक हैं।

पाकिस्तान अपने इस रूख पर हमेशा कायम रहेगा। यह उनकी इस नीति पर ढोंग को उजागर करता है। इस पर हमने कभी विश्वास नहीं जताया है।

कुरैशी ने राजनाथ सिंह के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा हिंसा के लिए आतुर भारत की ओर से यह एक और चेतावनी है। पाकिस्तान के निरंतर प्रयास के बाद साल 1965 के बाद पहली बार कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक हुई है। इतिहास गवाह है कि युद्ध को उकसावा देना वाला देश कभी जीत नहीं सकता है।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *