Sun. May 5th, 2024
    rajnath singh

    नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान की यात्रा की। सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्हें सामरिक तैयारी व पूर्वी समुद्री तट पर तटवर्ती सुरक्षा व दूसरे पहलुओं की जानकारी दी गई।

    उन्होंने बाद में भारतीय नौसेना की स्वदेशी कल्पना से निर्मित युद्धपोत आईएनएस शिवालिक और भारतीय नौसेना पनडुब्बी सिंधुकीर्ति का दौरा किया।

    जहाज और पनडुब्बी के निर्देशित दौरे के दौरान, मंत्री ने क्रू सदस्यों के साथ बातचीत की।

    नौसेना कर्मियों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने समुद्री खतरों के खिलाफ निरंतर सतर्कता बनाए रखने और देश के समुद्री हितों की रक्षा करने में भारतीय नौसेना में सेवारत हर नाविक के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के क्रियान्वयन के लिए भारतीय नौसेना के विशेष भूमिका को उजागर किया।

    रक्षा मंत्री के दिल्ली रवाना होने से पहले उन्हें लंबी दूरी समुद्री टोही विमान पी8आई के बारे में भी जानकारी दी गई।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *