Fri. May 3rd, 2024
    संयुक्त अरब अमीरात

    संयुक्त अरब अमीरात में एक मालवाहक जहाज के मई में आगजनी होने के बाद 13 में से नौ भारतीय क्रू के सदस्यों को बचा लिया गया था और अब उनका प्रत्यर्पण भारत को कर दिया गया है। क्रू सदस्यों को शनिवार को भारत के सुपुर्द कर दिया गया है। दुबई में वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

    उन्होंने कहा कि “दूतावास से सम्बंधित शारजाह विभाग के निरंतर देखरेख के बाद ‘धो’ के नौ भारतीय क्रू सदस्यों को 8 मई 2019 को जहाज में लगी आग के बाद बचा लिया गया था। इन बचाए गए सदस्यों को कल भारत के सुपुर्द कर दिया गया था।

    दूतावास ने कहा कि “शेष भारतीय क्रू सदस्यों को जल्द ही भारत को सौंप दिया जायेगा। दूतावास ने सदस्यों को सहयोग किया और उन्हें भारत के लिए हवाई टिकट मुहैया किये थे। अन्य को भी जल्द ही भारत भेज दिया जायेगा। सहयोग के लिए शारजाह विभाग को शुक्रिया।”

    खालिद बंदरगाह के नजदीक आगजनी जहाज से शारजाह सिविल डिफेन्स फायर फाइटर ने 13 भारतीय क्रू सदस्यों को बचाया था। इस जहाज में 6000 गैलन डीजल भरा हुआ था, 120 निर्यातित वाहन और 300 वाहनों के टायर थे। इस सभी के कारण आग को बढ़ने में मदद मिली थी।

    हालाँकि किसी भी हताहत की कोई सूचना नहीं मिली थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *