Sun. May 5th, 2024

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं। आसमान में बादल के कारण सुबह से चल रही हवा सिहरन पैदा कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में बने चक्रवात के कारण राज्य मे आंशिक बादल हैं और हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड का अहसास हो रहा है।

    राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 14़ 5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14़ 4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 11 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 14़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27़ 2 डिंग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 29.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *