Fri. Apr 26th, 2024
    मोदी के साथ इवांका

    इवांका की भारत यात्रा कई माइनो में भारत के लिए महत्वपूर्ण है। उनकी यात्रा के मद्देनजर पुरे हैदराबाद शहर को सजा धजा कर सरकार ने पुरे शहर की कायापलट कर दी है। उनकी मेहमान नवाजी में भारत किसी भी प्रकार की कमीं नहीं करना चाहता, इसलिए इवांका की पसंद और ना पसंद का हरसंभव ख्याल रखा जा रहा है।

    भारत की मेहमान नवाजी का जब भी जिक्र होता है तो वयंजनों का नाम मुख्य रूप से आता है। यहां पर हर मौकों तथा हर त्योहारों के लिए कोई न कोई वयंजन प्रसिद्ध है और उतना ही प्रसिद्ध है उन वयंजनों को परोसने का तरीका भी। हैदराबाद तो वैसे भी अपनी महान विरासत के लिए जाना जाता है। ऐसे में भला यह कैसे हो सकता था कि भारत अपने सरकारी मेहमान का आदर सत्कार नहीं करता।

    इवांका की यात्रा को यादगार बनाने के लिए कल रात भारत ने शाही भोज का आयोजन किया। इवांका का यह भोज हैदराबाद के ‘ताज फलकनुमा पैलेस’ होटल में आयोजित किया गया। वैसे तो इस शाही डिनर की हर बात अपने आप में अनमोल थी। रसोइयों से लेकर खाना परोसने वाले चाकर, सब अपने अपने क्षेत्र में सर्वोतम थे।

    पर इस शाही रात्रि भोज की सबसे ख़ास बात थी निजाम के जमाने की शाही टेबल। इस टेबल की विशेषता मात्र इसका ऐतिहासिक होना भर नहीं हैं बल्कि अद्भुत होना भी हैं। बता दे कि इस टेबल पर एक साथ 101 लोग बैठकर खाना खा सकते हैं। इस डिनर में इवांका के साथ मोदी समेत तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन, मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने हिस्सा लिया।

    मोदी ने अपनी और इवांका की मुलकात को अद्भुत बताते हुए ट्वीट किया ”इवांका ट्रंप के साथ मेरी मुलाकात अद्भुत थी”

    इवांका यहां ग्लोबल आंट्रप्रन्योरशिप समिट में भाग लेने के लिए आयी हुई हैं, वो तीन दिवसीय दौरे पर हैदराबाद में हैं। उनकी मेहमान नवाजी में पूरे शहर को सजाया गया है। टूटे फूटे सड़को की गड्ढों को भर दिया गया है, शहर में सुरक्षा वयवस्था कड़ी कर दी गयी है, रास्तों को नए दुल्हन की भाति सजा दिया गया है।

    सालों से बुझे हुए ‘स्ट्रीट लाइट’ वहां दिवाली बना रहें हैं, अपराध भी अचनाक कम हो गया है, शहर के मुख्य प्रसिद्ध स्थलों को जैसे मंदिरों, इमारतों आदि को भव्य रूप से सजा दिया गया है। शासन और प्रशासन सक्रिय है।