Mon. May 6th, 2024
मैडम तुसाद: न्यू यॉर्क के बाद, अब सिडनी में बना प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टेच्यू

प्रियंका चोपड़ा लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं। अभिनेत्री जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय की धूम मचा दी है, उनके पास जश्न मनाने का एक और कारण मिल गया। अभिनेत्री का हाल ही में, सिडनी के मैडम तुसाद में नया वैक्स स्टेच्यू लगाया गया है।

सिडनी में वैक्स स्टेच्यू लगने के बाद, प्रियंका चोपड़ा दुनिया की इकलौती ऐसी अभिनेत्री बन गयी हैं जिनके चार चार वैक्स स्टेच्यू हैं। उनके वैक्स स्टेच्यू न्यू यॉर्क, लंदन और एशिया में देखने को मिल रहे थे और अब उनका वैक्स स्टेच्यू सिडनी में भी देखा जा सकता है। देसी गर्ल के इस कमाल ने ना केवल उनका बल्कि पूरे भारत का भी नाम रोशन किया है।

https://www.instagram.com/p/BtmkDYGA4N1/?utm_source=ig_web_copy_link

वह हाल ही में, न्यू यॉर्क के मैडम तुसाद में अपने वैक्स स्टेच्यू का अनावरण करती दिखाई दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये कुछ तसवीरें साझा भी की। तसवीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा-“मैं जब मैंने न्यू यॉर्क के मैडम तुसाद में अपना नया वैक्स स्टेच्यू देखा। (बाकि जगहों पर भी जल्दी आ रहा है) चार वैक्स स्टेच्यू। यूके, ऑस्ट्रेलिया, एशिया आ रहा है। धन्यवाद मैडम तुसाद टीम।”

https://www.instagram.com/p/Btlm9rUH49w/?utm_source=ig_web_copy_link

और अब हम आपको दिखाने जा रहे हैं उनके सिडनी के वैक्स स्टेच्यू की कुछ तसवीरें जो देखने में बिलकुल प्रियंका चोपड़ा जैसा ही लग रहा है। उनका वैक्स स्टेच्यू आपको चौका देगा। उनके वैक्स स्टेच्यू ने अपने दाएं हाथ में सगाई की अंगूठी भी पहनी है। देखिये उनके वैक्स स्टेच्यू की तसवीरें-

https://www.instagram.com/p/Bv0n2mLg0WZ/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Bv0vbjLj4h5/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्मो की बात की जाये तो, तो वह आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म ‘इजंट इट रोमांटिक?’ में दिखाई दी थी। वह बहुत जल्द बॉलीवुड में भी शोनाली बोस निर्देशित फिल्म ‘द स्काई इस पिंक’ से वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम और रोहित सराफ भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *