Tue. May 7th, 2024
देखिये मीरा राजपूत कपूर और जैन कपूर की ट्विनिंग करते हुए ये क्यूट तस्वीर

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है मगर फिर भी सोशल मीडिया पर उनके लाखों चाहनेवाले हैं और वो भी अपने प्रशंसको का ख्याल रखते हुए अक्सर पोस्ट करती रहती हैं।

https://www.instagram.com/p/BsGOQeDA11P/?utm_source=ig_web_copy_link

पिछले साल उन्होंने गर्भवती होने के कारण बहुत सुर्खियाँ बटोरी थी। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम जैन कपूर रखा गया। काफी वक़्त तक जैन की एक भी स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई मगर जब मीरा ने एक तस्वीर पोस्ट की तब लोगों को शाहिद के बेटे की पहली झलक देखने को मिली।

https://www.instagram.com/p/Bp94-p4BgSy/?utm_source=ig_web_copy_link

आज भी, मीरा ने अपने बेटे के साथ एक बेहद क्यूट तस्वीर साझा की है जिसमे दोनों ने एक ही रंग के कपड़े पहने है। जैन की शर्ट पर लिखा है-‘मैं लिमिटेड एडिशन हूँ’। मीरा ने उसी से प्रेरित होकर कैप्शन डाला-“लिमिटेड एडिशन, बेबी।”

https://www.instagram.com/p/BuV4L3WgqLj/?utm_source=ig_web_copy_link

जैन की बड़ी बहन भी है जिसका नाम मिशा कपूर है। जैन का जन्म पिछले साल सितम्बर में हुआ था और वह केवल छह महीने के हैं। शाहिद ने इस खबर की घोषणा बेहद ही प्यारे अंदाज़ में की थी जिसमे उन्होंने मिशा की तस्वीर डालते हुए लिखा-‘बड़ी बहन’।

भले ही जैन की इतनी तसवीरें सोशल मीडिया पर ना आती हो मगर मिशा सोशल मीडिया की स्टार हैं। वह जब भी घर से बाहर निकलती हैं, पप्पराज़ी उनकी तस्वरी खींचने चले आते हैं। कभी वह अपने दादा-दादी के साथ दिखती हैं तो कभी अपने चाचू इशान खट्टर की पीठ पर बैठी नज़र आती हैं।

https://www.instagram.com/p/BruMA_KALf-/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BuAmdAfAwiT/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Bt7XKFvgrEb/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्मों की बात की जाये तो, शाहिद फ़िलहाल फिल्म ‘कबीर सिंह’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। संदीप वंगा निर्देशित फिल्म तेलेगु ब्लॉकबस्टर ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक हैं जिसमे उनके विपरीत किआरा अडवाणी भी नज़र आएँगी।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *