Sun. Feb 23rd, 2025
    मौसम

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से तेज धूप चुभन का अहसास करा रही है। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर लू चल सकती है।

    राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, ऊपरी हवाओं के कारण चक्रवात की स्थिति बनने और नमी में कमी आने से तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। सोमवार को मौसम साफ होने के साथ ही तेज धूप झुलसाने वाली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में लू का असर रहने की संभावना जताई है।

    राज्य में गर्मी के तेवर फिर से तल्ख होने लगे हैं। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 19.7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 21.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38़ 3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 37 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 38.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *