Mon. May 6th, 2024
    मौसम

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार को मौसम साफ है और तेज धूप है। वहीं, तापमान में भी उछाल आया है।

    राज्य के मौसम में एक बार फिर से बदलाव आया है और धूप चुभन पैदा करने लगी है। हवाओं में भी गर्माहट है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में उछाल आया है। पिछले दिनों चली हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन मौसम के मिजाज में आए बदलाव से तापमान फि र उछला है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा।

    राज्य में गर्मी एक बार फिर अपना असर दिखाने लगी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 19.7, ग्वालियर का 19़ 3 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20़ 6 सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं, शनिवार को भोपाल और इंदौर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 36़ 5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 37़ 5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *