Sun. May 5th, 2024
    monsoon

    भोपाल, 12 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून पूर्व की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है।

    राज्य में बुधवार की सुबह से गर्मी का असर बना हुआ है। धूप तेज है जो चुभन पैदा कर रही हैं। वहीं, झुलसा देने गर्म हवाएं वाली है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान गर्मी के तेवर तल्ख रहे। राज्य में खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो का यह तापमान बीते 27 साल में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य में मानसून पूर्व की गतिविधियां बढ़ने से बौछारें पड़ सकती हैं।

    राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 42.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 47 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा ।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *