Sat. May 4th, 2024
    लू heat waves

    भोपाल, 5 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में तेज धूप और भीषण गर्मी है। राज्य में सबसे अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दमोह में दर्ज किया गया है।

    राज्य में बुधवार की सुबह से गर्मी का असर बना हुआ है। तेज धूप है, जो पसीना बहा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पूर्व की गतिविधियां नहीं हैं और नमी नहीं आ रही। वहीं राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं आ रही हैं, जिससे तापमान और गर्मी का असर बना हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्सों का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान दमोह में 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में गर्मी का असर बने रहने की संभावना जताई है।

    राज्य में गर्मी चुभन पैदा कर रही है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 29़1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41.7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 44.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *