Thu. May 2nd, 2024
    कांग्रेस

    जैसे जैसे मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं,  कांग्रेस भाजपा को हारने के लिए मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। राज्य में चुनाव प्रचार के आखिरी चरण के लिए कांग्रेस ने भाजपा के 2017 में यूपी में चलाये गए अभियान की तरह ही अपना अभियान चला रही है। पार्टी ने बीजेपी के उत्तर प्रदेश अभियान की तर्ज पर एक जिंगल (गाना) तैयार किया है और वोटरों का ध्यान आकर्षित करने के लिए इसे अगले हफ्ते लॉन्च करने की योजना है।

    भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 2017 में ‘आ रही है भाजपा सरकार’ नाम से गाना लॉन्च किया था जिसने मतदाताओं के मन से दुविधा ख़त्म कर दी थी और भाजपा को अपने वोटों को इकठ्ठा करने में मदद मिली थी। कांग्रेस ने उसी तर्ज पात्र ‘आ रही है कांग्रेस, परिवर्तन मांगे मध्य प्रदेश’ गण तैयार करवाया है। कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े एक नेता का कहना है कि ये गाना मतदाताओं में विश्वास जगायेगा कि अब कांग्रेस आने वाली है। ये गाना स्थानीय टीवी चैनलों और रेडियों चैनलों पर चलाया जाएगा।

    पार्टी को लगता है कि राज्य में चुनाव प्रचार के क्षेत्र में भाजपा बहुत आगे है। एक सीनियर कांग्रेस नेता कहते हैं ‘भाजपा ने अपने कैम्पेन पर 300 करोड़ खर्च किया है जबकि हमारा बजट सिर्फ 10 फीसदी है, जाहिर है की वो ज्यादा दिखेंगे लेकिन हम अपनी कोशिशें तो जारी रख ही सकते हैं।’

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *