Fri. Apr 26th, 2024
    उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव

    उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव के मतगणना के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। वार्ड संख्या 56 से वोटो के बजाये लक्की ड्रॉ से चुनावी नतीजा सामने आया। जिसमे भाजपा उम्मीदवार ने बाजी मारी। मथुरा के वार्ड संख्या 56 से कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी को 864 वोट मिले। जिसको देखते हुए लक्की ड्रॉ के जरिये नतीजा निकाला गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी की मीरा अग्रवाल को जीत हासिल हुई। जैसे ही बीजेपी की उम्मीदवार ने पर्ची निकाली समर्थको में ख़ुशी की लहर दौड़ आई।

    मथुरा नगर निगम से मेयर की सीट पर मुकेश आर्य बंधू ने बाजी मारी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह को हार का सामना करना पड़ा। शुरूआती रुझान से बीजेपी आगे चल रही थी। इस इलाके से बीजेपी नेता श्रीकांत शर्मा को कैबिनेट में जगह दी गई है। अगर देखा जाये तो मथुरा से जिला पंचायत, विधानसभा और लोकसभा सीट पर भाजपा ही काबिज है। इसके साथ ही नगर निगम सीट पर भी भाजपा ने दावेदारी की है।

    मथुरा को पहली बार नगर निगम चुनाव में जगह दी गई है। इसलके पहले मथुरा में नगर पालिका के चुनाव होते थे। पहली बार नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद बीजेपी इस सीट पर भी काबिज होने को तैयार है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद द्वारिकाधीश की नगरी को और भी अहमियत मिल गई है। वहीं सरकार ने इस क्षेत्र के लिए कई योजनाओ का एलान भी किया है। योगी आदित्यनाथ ने मथुरा नगर निगम में सभा के दौरान बृजवासियों को कई योजनाओ से अवगत कराया, जिसका परिणाम चुनावी नतीजों से सामने आया है।