Sun. Sep 8th, 2024
    नरेंद्र मोदी भाजपा बैठक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा की बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने तेवर स्पष्ट कर दिए। मोदी ने कहा कि उनका कोई रिश्तेदार या दोस्त नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ वे किसी को नहीं बख्शेंगे।

    नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट कर दिया था। मोदी ने इसके लड़ने के लिए कई जरूरी कदम उठाये। विदेश में जमा पैसे की जानकारी के लिए विशेष टीम का गठन किया, नोटबंदी जैसा बड़ा कदम उठाया, टैक्स को सुलझाने के लिए जीएसटी लागू किया।

    आज अपने भाषण में नरेंद्र मोदी ने निम्न बातों का उल्लेख किया।

    • भाजपा की यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म तिथि है।
    • भाजपा देश की जनता की आश है और इसके लिए हमें कड़े कदम उठाने होंगे।
    • वर्तमान में देश में बीजेपी जितना कोई राजनैतिक पार्टी सक्रीय नहीं है। हमें देश की जनता के जीवन को सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा।
    • कोई भी योजना जनता की भागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकती। स्वच्छ भारत अभियान इसका एक जीता जागता उदहारण हैं।
    • पार्टी कार्यकर्ताओं को देश के किसानों के पास जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा।
    • प्रशासन की कार्यप्रणाली को आसान बनाना होगा, जिससे आम जनता को आसानी से सन्देश दिया जा सके।
    • विरोधी दल को सरकार चलना नहीं आती इसीलिए वे सत्ता से बाहर हो गए हैं। कई बार विपक्षी दलों द्वारा सरकार पर आरोप लगाए जाते हैं, जिनका कोई सार नहीं होता है।
    • मुद्रा योजना और एलपीजी जैसी योजनाओं के लिए समय समय पर पंचायत होनी चाहिए, जिससे इनकी प्रगति पर चर्चा की जा सके।
    • हमारी पार्टी लगातार आतंकवादियों से लड़ेगी। हमने सैकड़ों आतंकवादियों का देश से सफाया किया है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।