Wed. May 1st, 2024
महेंद्र सिंह धोनी

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच 6 वनडे मुकाबलों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को डरबन में खेला जा रहा है वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सीमित ओवरों की सीरीज टीम में वापसी कर चुके हैं। जिसमें धोनी नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। आपको बता दें कि भारत को डरबन में कभी जीत हासिल नहीं हुई है।

धोनी को  10 हजारी बनने के लिए केवल 102 रन की दरकार है। धोनी ने अब तक 312 मैचों की 268 पारियों में 51.55 की औसत से 9898 रन बनाए हैं। धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर (18426), सौरव गांगुली (11363) और राहुल द्रविड़ (10889) ही भारत की ओर से इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

विकेटों के पीछे की बात करें तो धोनी को वनडे में 400 शिकार पूरे करने के लिए केवल दो कैच या स्टंप की जरूरत है।

धोनी ने अब तक 293 कैच और रिकार्ड 105 स्टंप सहित कुल 398 शिकार किए हैं। वहीं आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472), श्रीलंका के कुमार संगकारा (482) और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (424) ने ही धोनी से ज्यादा शिकार किए हैं।

आपकों बता दें कि साल 1992-93 के भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से लेकर अब तक दोनों देशों के बीच कुल 7 मैच खेले हैं उनमें से 6 में  हार का सामना करना पड़ा जबकि एक का परिणाम नहीं निकला। आपको बता दें की 2003 विश्व कप के दौरान भारत ने इंग्लैंड और कीनिया को करारी शिकस्त दी थी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद कोहली ने गेंदबाजों की तारीफ की और कहा की सीरीज में गेंदबाजों का प्रदर्शन सबसे सकारात्मक रहा है।