Wed. May 1st, 2024
Salman Khan

सलमान खान को इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा हो गए हैं। अभिनेता व्यावसायिक रूप से अब तक के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक रहे हैं। कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस के साथ अभिनेता ने हर तरह की फ़िल्में की हैं।

जबकि उन्होंने कुछ सबसे यादगार प्रदर्शन दिए हैं लेकिन अभिनेता को कभी भी राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिला है।

हाल ही में, सलमान खान ने उसी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय पुरस्कार या कोई अन्य पुरस्कार नहीं जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपना राष्ट्रीय पुरस्कार तब मिलता है जब दर्शक थियेटर में उनकी फिल्में देखते हैं। अभिनेता ने कहा कि आपकी फिल्म देखने के लिए पूरे देश के लोग आएं इससे बड़ा कोई इनाम नहीं है।

क्या सलमान खान चुन रहे हैं सरोगेसी का रास्ता?

सलमान खान वर्तमान में अपनी ईद 2019 की रिलीज, ‘भारत’ के लिए कमर कस रहे हैं। फिल्म के प्रचार पूरे जोरों पर हैं, अभिनेता इस प्रक्रिया के बारे में बताया कि कैसे अलग-अलग युगों को फिल्माया गया है, उनके विभिन्न प्रकार के लुक आदि के बारे में भी बात की है।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और कैटरीना कैफ अभिनीत, यह फिल्म 5 जून को रिलीज़ के लिए तैयार है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘भारत‘ में 70 के दशक से अब तक का जमाना दिखाया जाएगा जिसके कारण ऐसा अनुमान लगाये जाने लगा कि ये सलमान के करियर की सबसे लम्बी फिल्म होगी।

"भारत" के नए गीत ''ऐथे आ' में सलमान खान और कैटरीना कैफ की दिखेगी 'दीदी तेरा देवर दीवाना' वाली केमिस्ट्री

लेकिन ऐसा नहीं है। निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने बताया कि फिल्म लगभग 2 घंटे 35 मिनट्स की है जबकि सलमान की पूर्व फिल्म ‘सुल्तान’ 2 घंटे और 50 मिनट्स की थी और ‘बजरंगी भाईजान’ 2 घंटे और 43 मिनट्स की।

फिल्म की लम्बाई पर बहुत मेहनत की गयी है ताकि ये ज्यादा न खिंच जाए। व्यापार विश्लेषको का ऐसा कहना है कि लम्बी फिल्म के साथ अस्वीकार होने का खतरा होता है।

इसलिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कभी नहीं करेंगे शादी, जानिए वजह

बिहार वितरक किशन दमानी ने कहा-“दर्शको के अन्दर तीन घंटे लम्बी फिल्म देखने का धैर्य नहीं होता है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि कहानी के पास कितना कहने के लिए है, दर्शकों का ध्यान रखने के लिए इसे संघनित करना होगा। सलमान की कुछ हालिया फिल्में लम्बी थी। ये अच्छा है कि ‘भारत’ इतना लम्बी नहीं है। इसका मतलब है कि इस ईद हर थिएटर में ज्यादा शो होंगे।”

यह भी पढ़ें: उर्मिला मातोंडकर ने शादी के बाद इस्लाम धर्म अपनाने की बातों को कहा सस्ती राजनैतिक रणनीति

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *