Sun. Apr 28th, 2024
भारत और श्रीलंका

भारत यूएनएचसीआर के प्रत्यार्पण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को 58 श्रीलंका के शरणार्थियों का प्रत्यार्पण करेगा। राष्ट्रीय नीतियों के मंत्रालय, आर्थिक मामलो, पुनर्निवास और पुनर्स्थापन मंत्रालय के हवाले से कोलोंबो पेज ने पुष्टि की कि 23 परिवारों के 58 सदस्य भारत से रावण हो चुके हैं जो श्रीलंकाई गृह युद्ध के दौरान भारत में शरणार्थी के तौर पर थे।

मंत्रालय के सचिव ने बताया कि इस समूह में 26 पुरुष और 32 महिलाएं हैं, यह कोलोंबो श्रीलंका की एयरलाइन फ्लाइट यूएल 138, यूएल 132 और यूएल 122 से श्रीलंका के एयरपोर्ट पंहुचेंगे। इन शरणार्थियों को जाफना, मन्नार, वावुनिया त्रिंकोमाली और कोलोंबो में पुनर्स्थापित किया जायेगा।

संयुक्त राष्ट्र मानवधिकार सुरक्षा परिषद् ने शरणार्थियों को हवाई यात्रा के मुफ्त टिकट और 10000 रूपए प्रति व्यस्क व नाबालिग को 5000 रूपए दिए हैं। साथ ही क्रमश भोजन के मुआवजे के तौर पर 2500 और 5000 रूपए दिए हैं .साथ ही श्रीलंका के शरणार्थी परिवारों को 10000 रूपए अलग से दिए गए हैं।

इसके आलावा श्रीलंका का मंत्रालय शरणार्थियों को हवाई अड्डे पर 5000 रूपए  प्रति व्यक्ति को मुहैया करेगा। अस्थायी शिविरों के निर्माण के लिए 25000 रूपए, उपकरणों के लिए 3000 रूपए और जमीन के लिए 5000 रूपए मुहैया करेगी। आजीविका कार्यक्रम और आवासीय योजना के लिए इन शरणार्थियों को विशेष दर्जा दिया जायेगा।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *