Sat. Apr 27th, 2024
    योगी आदित्यनाथ धर्मनिरपेक्षता

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल एक रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद से ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द भारत में सबसे बड़ा झूंठ रहा है।

    रायपुर में दैनिक जागरण के एक समारोह के दौरान योगी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि आज़ादी के बाद भारत में सबसे बड़ा झूठ धर्मनिरपेक्ष शब्द है। नागरिकों के साथ, भारत के लोगों के साथ… उन लोगों को माफ़ी मांगनी चाहिए, जिन्होंने इस शब्द को जन्म दिया और जो यह शब्द इस्तेमाल करते है… कोई व्यवस्था धर्मनिरपेक्ष नहीं हो सकती. राजनीतिक व्यवस्था पंथनिरपेक्ष हो सकती है। अगर कोई हमसे कहेगा कि शासन उस उपासना विधि से चलनी चाहिए, तो नहीं चल सकती। यूपी के अंदर देखूंगा तो 22 करोड़ लोगों को देखना होगा। मैं इन लोगों की सुरक्षा के प्रति, उनकी भावनाओं के प्रति जवाबदेह हूँ। लेकिन एक समुदाय का तुष्टिकरण करने के लिए भी नहीं बैठा हूँ। पंथनिरपेक्ष हो लेकिन धर्मनिरपेक्ष नहीं हो सकता।’

    योगी ने इसके बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान के सन्दर्भ में कहा, ‘यूरोप में सबसे बड़ी अपमान-जनक शब्द है तो वो पाकी शब्द है। पाकिस्तान शब्द ही गाली का प्रयायलय हो गया है।’

    आदित्यनाथ ने इस दौरान भारत के इतिहास को बदलने वालों पर भी जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा, ‘इतिहास को तोड़-मरोड़ के प्रस्तुत करना, राष्ट्रद्रोह से कम नहीं।’

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।