Mon. May 6th, 2024
    india and pakistan

    भारत और पाकिस्तान ने सोमवार को कूटनीतिक माध्यमों के जरिये उनकी हिरासत में कैद नागरिक कैदियों और मछुवारों की सूची का आदान-प्रदान किया है। विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, भारत ने 256 पाकिस्तानी कैदियों और 99 मछुवारों की फेरहिस्त को साझा किया है।

    भारत-पाक ने कैदियों की सूची साझा की

    पाकिस्तान ने 209 भारतीय मछुवारों और और 52 नागरिक कैदियों की सूची साझा की है, जो भारतीय है या भारतीय होने का दावा करते हैं। सरकार ने नागरिक कैदियों, लापता रक्षा सैनिको और मछुवारों की जल्द रिहाई और प्रत्यर्पण की मांग की थी।

    पाकिस्तान द्वारा 10 भारतीय नागरिक कैदियों और 124 मछुवारों की रिहाई या भारत को प्रत्यर्पण करने की सम्भावना है जिनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि हो चुकी है। इसके आलावा सरकार ने पाकिस्तान से मेडिकल विशेषज्ञों की एक टीम के सदस्यों को वीजा की अनुमति देने की मांग की है जो पाकिस्तान की जेल में कैद भारतीय कैदियों की मनोदशा की जांच करेंगे।

    साथ ही भारत ने संयुक्त न्यायिक समिति के जल्द पाकिस्तान की यात्रा की मांग की है और 22 भारतीय मछली पकड़ने की नावों के प्रत्यर्पण और रिहाई के सम्बन्ध में जल्द चार सदस्य टीम कराची की यात्रा पर जाएगी। शेष कैदियों और मछुवारो तक भारत ने राजनयिक पहुंच की मांग की है।

    बयान में कहा कि भारत मानवीय मामलो से सम्बंधित सभी मुद्दों पर प्रतिबद्ध है। भारत ने पाकिस्तान से 88 पाकिस्तानी कैदियों के मामले के बाबत जानकारी मुहैया करने की मांग की है। इस कैदियों ने अपनी सज़ा मुकम्मल कर ली है और मुल्क वापस जाने  इन्तजार कर रहे हैं। हालाँकि अभी पाकिस्तान ने इनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि नहीं की है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *