Thu. May 2nd, 2024
    भारत-अमेरिकी बैठक

    भारत और अमेरिका ने गुरूवार को 2+2 अंतरसत्रीय बैठक का आयोजन कैलोफोर्निया में आयोजित की थी ताकि सैन्य और कूटनीतिक पहल को को मज़बूत करना था। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय विकासो पर चर्चा की थी और खुले, मुक्त, समावेशी, शांतिपूर्ण और समृद्ध इंडो पैसिफिक पर सहमती जाहिर की थी।

    भारत ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा लिया था और इसके बाद दोनों देशों के बीच यह पहली अंतर सत्रीय बैठक थी। भारत ने जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटा लिया था। भारतीय प्रतिनिधि समूह का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी गौरंगालाल दास ने किया था और रक्षा मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी वी आनंदराजन की थी।

    अमेरिकी समूह का प्रतिनिधित्व दक्षिण और मध्य एशिया के कार्यकारी उप सचिव ऐलिस वेल्स और उप रक्षा सचिव रंदेल्ल स्च्रिवर ने किया था। अमेरिकी राज्य विभाग ने ट्वीट कर कहा कि “भारत-अमेरिका 2+2 वार्ता हमारी रणनीतिक साझेदारी में वृद्धि करेंगे।”

    दक्षिण और मध्य एशिया के कार्यकारी उप सचिव ऐलिस वेल्स और उप रक्षा सचिव रंदेल्ल स्च्रिवर भारतीय समकक्षियों के साथ भारत-अमेरिकी 2+2 वार्ता करेंगे। आंतरिक सत्रीय वार्ता में महत्वपूर्व कूटनीतिक और सुरक्षा प्राथमिकताओं के बाबत एडवांस सहयोग के तरीको पर चर्चा की थी।

    दोनों पक्षों ने रक्षा, सुरक्षा और विदेश नीति पर द्विपक्षीय संबंधो के विकास और प्रगति की समीक्षा की थी। इसका उद्घाटन सितम्बर 2018 में किया था। उन्होंने संयुक्त हित पर आधारित इन क्षेत्रों के सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *