Fri. May 3rd, 2024
pok pm

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के प्रधानमंत्री ने भारतीय सीमा पार करने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अंतराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन नही किया है।

रविवार को पाकिस्तान का एक हवाई जहाज एलओसी बॉर्डर पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। सूत्रों के मुताबिक जहाज ने पाक अधिकृत कश्मीर के प्रधानमंत्री रजा फ़ारूक़ हैैैैदर खान सवार थे।

रज़ा फ़ारूक़ हैदर ने कहा न वह युद्ध विमान था और न सैन्य विमान था। वह एक आम विमान था जो शून्य रेखा के पास पहुंच गया था। उन्होने कहा वह अपने सीमा क्षेत्र में थे। रजा फ़ारूक़ ने अपना बचाव करते हुए कहा कि भारतीय सेना को हमारे विमान पर फायर नही करना चाहिए था।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक रजा फ़ारूक़ अपनी पार्टी के कार्यकर्ता की मौत की खबर लेने के लिए सीमा के नज़दीक स्थित तरूरी जा रहे थे।

जम्मू में तैनात आर्मी के लेफ्टिनेंट कमांडर में बताया कि विमान बेहद ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। विमान ने दिन में 12:10 बजे पर सीमा का उल्लंघन किया। सेना ने हल्की बंदूक से हवा में फायर कर उन्हें वापस जाने के लिए आगाह किया।

फ़ारूक़ रजा ने आरोप लगाया कि भारतीय सेना ने उनके विमान पर फायरिंग की जबकि वह अपनी देश की सीमा में थे।

भरतीय सेना ने कहा कि सफेद विमान भारतीय सीमा के गुलपुर क्षेत्र में घुस गया था। वापसी से पहले विमान क्षेत्र में मंडराता दिखा। उन्होंने कहा सन्धि के मुताबिक एलओसी के एक किलोमीटर के दायरे में विमान उड़ाने की सख्त मनाही है।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *