Fri. May 3rd, 2024
भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम का मलेशिया के खिलाफ 5 मैच का दौरा आज शुरू हुआ, जहाँ पहले मैच में भारत नें बुरी तरह से मलेशिया को हरा दिया।

स्ट्राइकर वंदना कटारिया के गोल की मदद से भारतीय टीम नें मलेशिया को पहले मैच में 3-0 से बुरी तरह से हरा दिया है।

वंदना कटारिया नें मैच के 17वे और 60वे मिनट में गोल दागे। इससे पहले लालरेमसिअमी नें 38वे मिनट में भारत की ओर से गोल किया था।

मैच के शुरुआत में मलेशिया को तीसरी मिनट में ही पेनाल्टी के रूप में गोल दागने का सुनहरा मौका मिला था। लेकिन इस पेनाल्टी को भारतीय टीम की गोलकीपर सविता नें बेहतरीन रूप से रोका।

भारत नें इसके बाद मजबूत खेल दिखाया और पांचवी ही मिनट में लालरेमसिअमी नें गोल पर जबरदस्त शॉट मारा, लेकिन इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

दो मिनट बाद ही नवनीत कौर नें गोल पोस्ट पर दमदार शॉट मारा, जिसे मलेशिया की गोलकीपर नें बचा लिया। इसके तुरंत बाद भारत को भी एक पेनल्टी शॉट मिला था, जिसे भारत भुनाने में नाकाम रही।

मैच के पहले क्वार्टर में स्कोर 0-0 था। इसके बाद अगला क्वार्टर शुरू होते ही भारत नें 17वे मिनट में बढ़त बना ली थी, जब वंदना कटारिया नें गोल दागा।

इसके बाद हालाँकि भारत नें संतुलित खेल दिखाया और तीसरे क्वार्टर में भी 1-0 की बढ़त बरकरार रखी।

इस दौरान भारत नें मलेशिया को हबर्दस्त दबाव में रखा, जिसके चलते भारत को तीन पेनल्टी शॉट मिले। लेकिन भारत एक भी गोल में तब्दील नहीं कर सका।

38वे मिनट में भारत नें 1 गोल की बढ़त को बढ़ाकर स्कोर को 2-0 कर दिया। इस समय लालरेमसिअमी नें गोल दागा था।

2-0 की लीड नें भारत को एक आरामदायक स्थिति में पहुंचा दिया था और मैच खत्म होने के चंद सेकंड पहले ही भारत की ओर से वंदना नें तीसरा गोल दाग दिया था।

सीरीज का तीसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *