Sat. May 4th, 2024

    राजनेता अक्सर कोई ना कोई बयान ऐसा दे ही देते है जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है। कभी कभी तो ऐसे बयानों के पीछे का मकसद ही विवाद खड़ा करना होता है। अब ताजा मामले में केंद्रीय ग्रह राज्य मंत्री हंसराज अहीर सिंह का नाम विवादित बयानों के कारण मीडिया में आया है।

    दरअसल हंसराज ने डॉक्टरों के ऊपर एक बहुत ही विवादित बयान दे दिया है। बताया जा रहा है कि नागपुर मेडिकल कॉलेज में जेनेरिक मेडिसिन काउंटर के उद्घाटन में कोई भी बड़ा डॉक्टर नहीं आया जिससे केंद्रीय राज्य मंत्री भड़क गए और गुस्से में डॉक्टरों के खिलाफ बोलने लगे।

    हंसराज ने अपना आपा खोते हुए यहां तक कह दिया कि अगर डॉक्टरों को लोकतंत्र में विश्वास और श्रद्धा नहीं है तो वो नक्सलियों से मिल जाए, हम उन्हें ढूंढ़कर गोलियों से उड़ा देंगे। क्रिसमस की छुट्टी होने की वजह से ज्यादा डॉक्टर इस समारोह में नहीं आए थे यहां तक कि कॉलेज के डीन और सिविल सर्जन भी आयोजन में नहीं थे।

    हंसराज के इस बयान पर डॉक्टर समाज नाराज़ है। उनके बयानों पर सोशल मीडिया में लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही है। ट्वीटर पर भी लोग इस मुद्दे बीजेपी को घेर रहे है। बयान देने में बीजेपी के हंसराज अकेले ऐसे नेता नहीं है जो अपनी बातों से तहलका मचा देते है बल्कि कई और बड़े नेता भी है।

    कर्नाटक के केंद्रीय राज्य मंत्री अनंत हेगड़े
    कर्नाटक के केंद्रीय राज्य मंत्री अनंत हेगड़े ने सेक्युलर लोगों पर दिया विवादित बयान

    कर्नाटक के केंद्रीय राज्य मंत्री अनंत हेगड़े भी ऐसे बयान देने में पीछे नहीं है एक बार फिर वो अपने बयानों के कारण मीडिया और विपक्ष के निशाने पर है। हेगड़े ने सेक्युलर लोगों पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि धर्मनिरपेक्ष और बुद्धिजीवी लोगों की अपनी कोई पहचान ही नहीं होती है और इसलिए वो अपने वंश से भी अनजान होते हैं।

    कर्नाटक में इस समय विधानसभा चुनाव की तैयारियां अपने जोरों पर है। चुनाव को देखते हुए तमाम राजनीतिक पार्टियों ने लगभग हर तरह की योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है।