Sat. Apr 27th, 2024
    भारत चीन पाकिस्तान

    चीनपाकिस्तान मिलकर अब भारत को घेरने की तैयारी कर रहे है। चीनी सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर भारतीय सीमा के पास हवाई पट्टी का निर्माण कर रहा है। इस हवाई पट्टी के निर्माण के लिए चीन पाकिस्तानी सेना को कड़ा प्रशिक्षण भी दे रहा है।

    सीमा सुरक्षा बल के मुताबिक चीनी सैनिक पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर भारत के दक्षिणी क्षेत्रों राजस्थानगुजरात के पास सीमा पर हवाई पट्टी का निर्माण कर रहे है।

    राजौरी के पास जम्मू और कश्मीर के दक्षिणी भाग, जैसलमेर के पास और राजस्थान में बीकानेर और गुजरात में आगे दक्षिण क्षेत्रों में चीन ने अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ा दिया है। राजौरी ने चीनी सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को प्रशिक्षण भी दिया है।

    बीएसएफ की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी विशेषज्ञों ने जैसलमेर में भारतीय हवाई अड्डे पर जासूसी भी की थी। इसके अलावा बीकानेर सेक्टर में चीनी सैनिक व पाकिस्तानी सैनिक मिलकर 180 बंकरों का निर्माण कर रहे हैं। वहीं गुजरात में चीनी विशेषज्ञ पाकिस्तानी सैनिकों को हवाई पट्टी बनाने में मदद कर रहे है।

    चीन की नई चाल

    गौरलतब है कि चीन व भारत के बीच डोकलाम विवाद के बाद अब चीन ने भारत के साथ नई चाल शुरू कर दी है। हकीकत तो यह है कि भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को चीन व पाकिस्तान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है।

    इसलिए ही अब उन्होंने भारतीय सीमा के पास आकर अपनी गतिविधियों को बढ़ा रहे है। इस मामले पर भारत के गृह राज्य मंत्री हंसराज अहिर ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान की सैन्य गतिविधियों से सावधान रहना चाहिए।

    पाकिस्तान व चीन के लिए भारत समान रूप से दुश्मन है। चीन अब पाकिस्तान को अपना हथियार बना रहा है। इसके अलावा चीन व पाकिस्तान सीपीईसी प्रोजेक्ट के जरिए भी भारत को कमजोर बनाना चाहते है। इस प्रोजेक्ट पर भारत पहले ही अपनी आपत्ति जता चुका है।

    पाकिस्तान महत्वपूर्ण साथी – चीन

    चीन की ओर से आज कहा है कि चीन की विदेश नीति का पाकिस्तान एक अहम् हिस्सा है। चीन ने कहा कि पाकिस्तान उनका हर-मौसम साथी है।

    चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा, ‘हम दोनों देश एक-दुसरे के मामलों में साझेदार होंगे। चीन हमेशा अपनी विदेश नीति में पाकिस्तान को अहम् मानता है।’

    उन्होंने आगे कहा कि चीन पाकिस्तान में विकास को लेकर काफी तत्पर है। जाहिर है पाकिस्तान में इस समय चीन-पाकिस्तान आर्थिक मार्ग का ज्यादातर खर्चा चीन उठा रहा है।