Fri. May 3rd, 2024
    मौसम

    पटना, 11 मई (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार सुबह से तीखी धूप निकली है, जिसकी वजह से गर्मी में बढोत्तरी हुई है। पूरे राज्य में लू का प्रकोप बना हुआ है। शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों के तापमान में बढोतरी होगी। इस दौरान लू का कहर भी जारी रहेगा। 13 और 14 मई के बाद ही मौसम में कोई परिवर्तन होने के आसार हैं।

    पिछले 10 दिनों से पटना का अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

    पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 24.4 डिग्री तथा पूर्णिया का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    शनिवार को पटना का अधिकतम पारा 44.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस तथा गया का तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *