Fri. May 3rd, 2024
    मौसम

    पटना, 16 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी सूरज बादलों में छिप रहा है। इस बीच उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अन्य शहरो में, भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.3 डिग्री और पूर्णिया का 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे जबकि कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश होने के आसार है।

    पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *