Sun. Apr 28th, 2024
rain

पटना, 14 अगस्त (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को बादल छाने के साथ ही हल्की हवा भी चल रही है। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में राज्य में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।

राज्य के अन्य शहर, गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

वहीं, मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 62.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *