Tue. May 7th, 2024
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

    डोनाल्ड ट्रम्प के अन्य राष्ट्रों के आंतरिक मसलों में दखलंदाजी के कारण आये दिन आलोचनाये होती रहती है लेकिन इस बार अमेरिका के सहयोगी फ्रांस ने राष्ट्रपति को आगाह किया है। फ्रांस में चल रहे येलो वेस्ट प्रदर्शन पर डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीट से फ्रांस सरकार नाराज़ है। फ्रांस की सरकार ने डोनाल्ड ट्रम्प को उनकी आंतरिक राजनीति में दखलंदाजी न करने का आग्रह किया है।

    फ्रांसिसी यवेस ले द्रियन ने कहा कि अमेरिकी राजनीति को हम फ्रांस में बर्दास्त नही करेंगे और इस प्रतिकार करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं और फ्रांसिसी राष्ट्रपति दोंलाद ट्रम्प से हमारे राष्ट्र को बख्श देने के लिए कहते हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को सरकार विरोधी येलो वेस्ट प्रदर्शन पर दो ट्वीट किये थे।

    डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि पेरिस में दिन और रात बेहद दुःख भरी है, शायद यही वक्त है जब हम हास्यास्पद और खर्चीले पेरिस समझौते का अंत कर दे और जनता का धन शुल्क में कमी करके उन्हें वापस लौटा दें। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि पेरिस समझौता पेरिस के लिए कार्य करने में अक्षम हैं, फ्रांस प्रदर्शन और हिंसा में लिप्त हुआ है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए जनता ज्यादा रकम अदा करना नहीं चाहती है। साल 2015 में हुए पेरिस समझौते से फ्रांस में प्रदर्शन का कोई नाता नहीं है। फ्रांस के राजनेताओं ने डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीट पर आक्रोश जताया था। डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट के बाद एक विडियो भी पोस्ट की थी जिसमे प्रदर्शकारी ‘वि वांट ट्रम्प, लव फ्रांस’ के नारे लगा रहे थे हालांकि यह विडियो ब्रिटेन के प्रदर्शन के दौरान का बताया जा रहा है।

    येलो वेस्ट प्रदर्शन

    फ्रांस में दशकों बाद शनिवार को शहरी क्षेत्रों में जबरदस्त हिंसक दंगे हुए थे। खबरों के मुताबिक येलो जैकेट हिंसक तत्वों ने वाहनों को क्षति पहुंचाई, खिड़किया तोड़ी गयी, दुकानों को लूटा गया और जमकर उत्पात मचाया गया था। फ्रांस में शुल्क की बढ़ोत्तरी के कारण प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति इम्मानुएल मैक्रॉन के नेतृत्व से संतुष्ट नहीं है। प्रदर्शनकारियों के बताया कि सरकार को आम जनता की समस्याओं की फ़िक्र नहीं है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *