Sat. Apr 27th, 2024
प्रियंका गाँधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वार्डा के वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलों को पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, मैं आपको सस्पेंस में छोड़ता हूं, सस्पेंस कभी गलत नही होता।

खबरों के मुताबिक, प्रिंयका गांधी वार्डा वाराणसी के चुनावी मैदान में पीएम मोदी के खिलाफ उतर सकती हैं। कुछ दिन पहले ही प्रिंयका ने वाराणसी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आग्रह करने पर चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। प्रियंका ने चुनाव लड़ने की बात पर कहा था, पार्टी का फैसला होगा वह  उन्हे मंजूर होगा।

जब राहुल से इस पर सवाल पुछा गया तो उन्होंने कहा, मैं आपको सस्पेंस में छोड़ता हूं, सस्पेंस कभी गलत नही होता।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा में, ‘मैं कोई पुष्टि नही कर रहा और न ही इससे इनकार कर रहा हूं”।

वही प्रियंका गांधी वार्डा के पति रॉबर्ट वार्डा ने भी इशारा किया था, कि वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में प्रियंका गांधी उतर सकती हैं। रॉबर्ट ने कहा था प्रियंका चुनाव लड़ने को तैयार हैं, पार्टी का जो भी फैसला होगा हमे मान्य होगा, हम पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे।

प्रियंका ने फैजाबाद में आयोजित एक रैली में कहा, “वह हैरान हैं यह सुनकर कि पिछले पांच सालों में पीएम मोदी एक बार भी वाराणसी के लोगों का हालचाल जानने नही आए। उन्होंने मोदी पर आरोप लगते हुए कहा कि मोदी गरीबों के प्रति उदासीन सरकार चला रहे हैं।

प्रियंका गांधी का तीन दिवसिए बूथ अभियान का समापन्न वाराणसी में हुआ, जोकि इशारा करता हैं प्रियंका गांधी और पीएम मोदी वाराणसी की रणभूमि में आमना सामना कर सकते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी पहले बार वाराणसी से चुनाव लड़े थे, जिसमे उनको जीत हासिल हुई थी।

वाराणसी में अंतिम चरण यानी 19 मई को होने हैं, माना जा रहा हैं कि मोदी 26 अप्रैल को यहां से अपना नामांकन भरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *