Wed. Jun 26th, 2024
    पीओके में प्रदर्शन

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सोमवार को बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुए थे और इसका कारण पाकिस्तानी सेना के अत्याचार और मानव अधिकार उल्लंघन हैं। एक क्रोधित प्रदर्शनकारी ने कहा कि “पीओके की जनता जूझ रही है। पाकिस्तान कहता है, भारत कश्मीर में मानव अधिकार का उल्लंघन कर रहा है लेकिन यहाँ की सरकार क्या कर रही है, सिर्फ देख रही है। यह वास्तविक मानव अधिकार उल्लंघन है।”

    विडियो के मुताबिक क्रोधित प्रदर्शनकारियो ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस अत्याचार को रोका जाना चाहिए। कुछ प्रदर्शनकारियो ने सैनिको पर पत्थरबाजी की थी। पुलिस और पाकिस्तानी सेना ने कई नागरिको को घायल किया था।

    पुलिस की बर्बरता बेहद शदिक है, कुछ प्रदर्शनकारियो ने झाड़ियो के पीछे आश्रय लिया था और गोलीबारी से खुद को बचाने के लिए टीले में शरण ली थी। क्रोधित भीड़ ने एक वाहन को भी नुकसान पंहुचाया था। आवासियो ने मांग की कि वैश्विक समुदाय को पाकिस्तानी नेतृत्व के इस अत्याचारों को देखना चाहिए और इसे अंतरराष्ट्रीय मंचो पर उठाना चाहिए।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *