Tue. May 7th, 2024
,सबमशीन गन

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बीते रविवार को पाकिस्तान की यात्रा पर गये थे। इस यात्रा के दौरान पाकिस्तानी सांसदों ने उन्हें गोल्ड प्लेटेड सबमशीन गन तोहफे में दी थी। पाकिस्तान में मोहम्मद बिन सलमान को सर्वोच्च नागरिक सम्मान अधिकार से नवाजा गया था।

क्राउन प्रिंस के इस्तकबाल के लिए इस्लामाबाद मे कई भव्य तैयारियां की गई थी। उनके स्वागत में पाक-सऊदी संबंध के नारों से बैनर व पोस्टर लहराए जा रहे थे। मोहम्मद बिन सलमान के 120 फीट लम्बे और 45 फीट चौड़े एक विशाल चित्र को भी संसद की इमारत में लगाया गया था।

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान में 20 अरब डॉलर का निवेश किया था। मोहम्मद बिन सलमान की पाक यात्रा से दोनो देशों के के मध्य नए अध्याय की शुरुआत हुई है, उनके मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को पांच दशक से अधिक हो गए है। इस्लामाबाद की सबसे बड़ी मस्जिद का नाम सऊदी के राजा फैसल के नाम पर है, जिसने इसके निर्माण के लिए वित्तीय सहायता दी थी।

pakistan saudi prince highest award

सऊदी अरब से पाकिस्तान ने दो हजार नागरिकों को जेल से रिहा करने की भी मांग की थी। पाक की यात्रा के बाद क्राउन प्रिंस भारत की यात्रा पर आए हैं। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के साथ आतंकवाद को खत्म करने का संयुक्त बयान दिया था। भारत में मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि “आतंकवाद और चरमपंथ दोनों देशों लिए के लिए खतरा बना हुआ है। नई दिल्ली के साथ रियाद खुफिया जानकारी साजा करने के साथ ही हर मसले पर सहयोग करेगा।”

पाकिस्तान और भारत की यात्रा के बाद चीन के दौरे पर जाएंगे। जमाल खाशोगी की हत्या के बाद मोहम्मद बिन सलमान की यह पहली दक्षिण कोरियाई यात्रा है। पाकिस्तान में सऊदी के क्राउन प्रिंस को 21 तोपों की सलामी दी गई थी। साथ ही उन्हे देश के सबसे बड़े नागरिक अवार्ड, निशान ए पाकिस्तान से नवाजा गया था।

बीबीसी के मुताबिक सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदेल अल जुबेर ने कहा कि “हमारा उद्देश्य दो पड़ोसी देशो के मध्य तनाव को कम करने का प्रयास करना है और यह देखना है कि दोनो राष्ट्रों के मध्य मसलों को सुलझाने का कोई शांतिपूर्ण मार्ग है या नहीं है।”

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *