Wed. May 1st, 2024
    पाकिस्तान और सऊदी अरब

    सऊदी अरब और पाकिस्तान ने सुरक्षा को बढ़ने और रक्षा सहयोग के तरीको पर चर्चा की थी। इस्लामाबाद ने सऊदी की सेना की क्षमता को विकसित करने के समर्थन को दोहराया है। पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा ने सऊदी रक्षा मंत्रालय के मेजर जनरल तलाल अब्दुल्लाह अल ओटैबी के साथ रावलपिंडी के बटालियन के सैन्य मुख्यालय में चर्चा की थी।

    हाल ही में सऊदी के विदेश मामलो के राज्य मंत्री आदेल अल जुबैर ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री और अंतररष्ट्रीय सहयोग मंत्री शेख अब्दुल्लाह के साथ पाकिस्तान की यात्रा की थी। उन्होंने आला पाकिस्तानी प्रशासन के साथ कश्मीर पर भारत के विवादित कार्रवाई पर वार्ता की थी।

    एनाडोलू एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने प्रांतीय सुरक्षा और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में सुधार करने के तरीको पर चर्चा की थी। इसमें व्यापार कार्यक्रम का प्रशिक्षण भी शामिल है। मेहमान समूह ने पाकिस्तानी सेना के मूल्यवान योगदान की जानकारी दी रही, विशेषकर क्षेत्रीय शान्ति और स्थिरता भी शामिल है।

    पाकिस्तान में सऊदी के राजदूत नवाफ सईद अल मल्किव भी इसमें मौजूद है। इस्लामाबाद और रियाद के बीच गार्ड और वित्तीय भागीदारी भी हुई थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *