Sat. Apr 27th, 2024
    पाकिस्तान में हिन्दू नेता

    हाल ही में पाकिस्तानी संसद में एक हिन्दू नेता चुने जाने पर शोएब अख्तर ने पाकिस्तान को एक धर्म निरपेक्ष देश बताया है। शोएब अख्तर ने ट्वीट करके बताया कि पाकिस्तान में एक हिन्दू नेता को केंद्रीय मंत्री चुना गया है इसका मतलब यह है कि पाकिस्तान एक धर्म निरपेक्ष देश है।

    आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान में हुए चुनावों में एक हिन्दू नेता दर्शन लाल को केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। इस बात को लेकर चारों और चर्चाएं चल रही हैं। कल पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ट्वीट करके पाकिस्तान को एक धर्म निरपेक्ष देश बताया। शोएब ने कहा कि, ‘हिंदू राजनेता दर्शन लाल अब पाकिस्‍तान में कैबिनेट मंत्री हैं। यह इस बात को बताता है कि पाकिस्‍तान धर्मनिरपेक्ष मुल्‍क है।’

    जाहिर है पाकिस्तान में नवाज़ शरीफ के बाद अब नए चुनाव हो रहे हैं। इसमें शाहिद खकान अब्बासी को नया प्रधानमंत्री चुना है। अब्बासी ने अपने नए मंत्रिमंडल में दर्शन लाल, जो की एक हिन्दू नेता हैं, उन्हें भी अपने कैबिनेट में जगह दी है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।

    65 वर्षीय दर्शन लाल सिंध के घोटकी जिले के मीरपुर मैथेलो शहर में डॉक्टर के पद पर हैं। दर्शन लाल को चार पाकिस्तानी प्रांतों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह शायद पहली बार होगा जब पाकिस्तान में किसी हिन्दू नेता को इतनी बड़ा पद दिया गया है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।