Tue. May 7th, 2024
    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस्लामाबाद के आरोप दुर्भावना से प्रेरित थे।

    पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारत कश्मीर में रसायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का आतंकवाद से ध्यान भटकाना चाहता है। भारत इस्लामाबाद के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगा।

    भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान बेहद गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है उम्मीद है कि अब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान को फरेब और झूठ को पहचान ले।

    पाकिस्तान के विदेश प्रवक्ता ने भारत पर दोष मढ़ा कि भारतीय सैनिक कश्मीरियों पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करते हैं। भारतीय विदेश मत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान के आरोप मनगढ़ंत है।

    भारत इन आरोपों को नकारता है कि फौज कश्मीरी नागरिकों पर हथियार का इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा भारत समस्त विश्व में किसी भी हालात में रासायनिक हथियारों का विरोध करता है।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारत ने केमिकल वेपन कन्वेंशन (सीडब्लूसी) में हस्ताक्षर कर रखे हैं साथ ही अंतर्राष्ट्रीय समुदाय सीडब्लूसी में भारत की प्रतिबद्धता और सहयोग से वाकिफ है।

    पाकिस्तान के बार-बार भारत पर झूठे आरोप लगाना चिंताजनक विषय है। इन आरोपों के पीछे पाकिस्तान का मकसद अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आतंवाद से भटकाना है।

    यह पहली दफा नहीं है जब पाकिस्तान ने भारत पर कश्मीरी नागरिकों पर जुल्म करने के आरोप लगाए है। इससे पूर्व पाकिस्तान यूएन की हालिया बैठक में भी इस मुद्दे को उठा चुका है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *