Tue. May 7th, 2024
    पकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री शाहबाज़ शरीफ

    पाकिस्तान के पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमन्त्री नवाज़ शरीफ के छोटे भाई पर सरकार ने एक ओर कार्रवाई करने की मांग की है। डॉन के मुतबिक पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने शाहबाज़ शरीफ के इस्लामाबाद निवास को जेल में तब्दील करने की मांग की है। पाकिस्तान की एनएबी ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग -नवाज़ के अध्यक्ष को 5 अक्टूबर को 1400 करोड़ के आशियाना हाउसिंग प्रोजेक्ट घोटाले में गिरफ्तार किया था।

    शाहबाज़ शरीफ पर आरोप था कि इस कॉन्ट्रैक्ट की नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को प्रोजेक्ट सौंपने से इनकार कर दिया था और अपने पसंदीदा फर्म को टेंडर दे दिया था। साथ ही वह रमजान सुगर मिल केस के भी आरोपी हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के तीन बार मुख्यमंत्री शाहबाज़ शरीफ थे, उनका तीसरा कार्यकाल जून 2013 से मई 2018 तक था।

    पंजाब सरकार ने 10 दिसम्बर से राष्ट्रीय सभा सत्र के दौरान शाहबाज़ शरीफ के इस्लामाबाद स्थित घर को उप जेल घोषित करने की मांग की है। हाल ही में अदालत ने शाहबाज़ शरीफ को लाहौर से कोट लखपत जेल में शिफ्ट कर दिया था। पाकिस्तान की संसद में शाहबाज़ शरीफ मज़बूत विपक्षी नेता हैं।

    पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने विपक्षी दल के नेता और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ के अध्यक्ष शहबाज़ शरीफ को एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक उनकी रिमांड अवधि को 24 नवंबर तक बढ़ दिया गया है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय दायित्व परिषद ने 14 बिलियन के आशियाना आवास स्कीम घोटाले में शाहबाज़ शरीफ को गिरफ्तार किया था।

    शहबाज़ शरीफ के दोनों पुत्रों हमजा और सलीम ने रमजान चीनी मिल में लाखों का घपला किया था और सरकारी पद का दुरुपयोग किया था। उन्होंने लाहौर से 200 किलोमीटर दूर एक पुल का निर्माण करवाया जो मिल से जुड़ता था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अवाम का पैसा अवैध गतिविधियों के लिए उपयोग किया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *