Sun. May 5th, 2024
    पहलाज निहलानी और प्रसून जोशी

    सेंसर बोर्ड के चीफ के पद से पहलाज निहलानी को हटा दिया गया है और उनकी जगह गीतकार प्रशून जोशी को यह जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही अभिनेत्री विद्या बालन को सेंसर बोर्ड समिति का सदस्य बनाया गया है। जाहिर है निहलानी पर पिछले काफी समय से कई फिल्मों पर हो रहे विवादों को लेकर सवाल उठाये जा रहे थे। कई फिल्मों पर कट्स लगाए जाने और फिल्मों को कई तरह के सर्टिफिकेट देने पर निहलानी विवाद का कारन बन रहे थे।

    मुख्यतः निहलानी पर पिछले कुछ दिनों में कई विवाद उठे हैं। पहले शाहिद कपूर की उड़ता पंजाब में उन्होंने 42 कट लगाने का फैसला किया था। इस बात पर खासा विवाद चला था और आखिरकार फैसला फिल्म निर्माताओं के पक्ष में आया था। इसके बाद विवादों में रही फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुरखा’ पर निहलानी ने रोक लगा दी थी। फिल्म करीबन 7 महीने के बाद फिर से रिलीज़ की गयी। हाल ही में ‘जब हैरी मेट सेजल’ में भी निहलानी को ‘इंटरकोर्स’ शब्द पर आपत्ति हुई थी।

    सेंसर बोर्ड के नए चीफ 

    सेंसर बोर्ड के नए चीफ प्रसून जोशी

    प्रसून जोशी को सेंसर बोर्ड का नया चीफ चुना गया है। प्रसून जोशी पेशे से एक संगीतकार हैं और उन्हें मोदी सरकार के काफी करीब माना जाता है। जोशी ने मौला, कैसे मुझे तू मिल गई, तू बिन बताए, खलबली है खलबली, सांसों को सांसों में जैसे कई मशहूर गाने लिखे हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।