Sun. Sep 29th, 2024
    paridhi sharma biography in hindi

    परिधि शर्मा हिंदी टीवी सीरियल की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 2010 से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। परिधि का लोगप्रिय किरदार सीरियल ‘जोधा अकबर’ में ‘जोधा बाई’ का है। इस सीरियल में परिधि शर्मा ने खूब सफलता पाई थी और कम समय में ही बहुत लोगप्रिय भी हो गई थीं। इस सीरियल के बाद परिधि ने &टीवी के सीरियल ‘ये कहाँ आ गए हम’ में भी मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    फिलहाल परिधि सोनी टीवी के सीरियल ‘पटियाला बेब्स’ में ‘बबिता’ के किरदार का अभिनय कर रही हैं। यह सीरियल भी शुरुआत से ही अच्छी टीआरपी बटोर रहा है। परिधि शर्मा ने सीरियल जोधा अकबर में जोधा के किरदार को अभिनय करके कई सारे अवार्ड्स भी जीते हैं।

    परिधि शर्मा का प्रारंभिक जीवन

    परिधि शर्मा का जन्म 15 मई 1987 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। परिधि शर्मा के पापा का नाम ‘नरेंद्र शर्मा’ है और माँ का नाम ‘रश्मि शर्मा’ है। परिधि शर्मा के 2 भाई और 1 बहन हैं। उन्होंने अपने स्कूल की पढाई ‘एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल’ से पूरी की है और ‘प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च’, इंदौर से एमबीए की पढाई पूरी की थी।

    अपनी पढाई पूरी करने के बाद परिधि ने 2009 में अहमदाबाद के बिजनसमैन ‘तन्मय सक्सेना’ से शादी कर ली थी। शादी के बाद परिधि ने एक्टिंग में खुदको आज़माने की ठानी थी और वो इसी तलाश में मुंबई आ पहुंची थी। परिधि का एक छोटा बेटा है। अपने अभिनय के शुरुआती दौर में भले की परिधि को संघर्ष करना पड़ा हो, लेकिन 2013 में परिधि ने जो कामयाबी के मुकाम को छुआ है उसके बाद फिर कभी उन्हें पीछे मूड कर देखने की ज़रुरत नहीं पड़ी है।

    परिधि शर्मा का व्यवसायिक जीवन

    अपनी पढाई खत्म करके शादी करने बाद जब परिधि ने मुंबई नगरी में कदम रखा था तब वहां से उनका एड्स और पोस्टर में मॉडल का काम शुरू हुआ था। परिधि को शुरुआत से ही एड्स करना या ब्रांड्स को प्रमोट करना ज़्यादा पसंद नहीं था। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था की जब लोग उनसे पूछते है ‘आप इस ब्रांड का प्रचार क्यों करते हो?’ तब उनके पास इस सवाल का कोई सही जवाब नहीं होता था। वो हर बार इसका जवाब देते हुए अकमका जाती थी।

    परिधि शर्मा ने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में आए टीवी सीरियल ‘तेरे मेरे सपने’ से की थी। यह सीरियल स्टार  प्लस पर दर्शाया जाता था। इस सीरियल में परिधि के किरदार का नाम ‘मीरा’ और ‘रानी’ था। सीरियल ‘तेरे मेरे सपने’ नवंबर 2009 से दिसंबर 2011 तक टीवी पर दर्शाया गया था। इस सीरियल के बाद परिधि शर्मा ने 2011 में स्टार प्लस के एक और सीरियल ‘रुक जाना नहीं’ में अभिनय किया था।

    इस सीरियल में परिधि के किरदार का नाम ‘महक’ था। यह सीरियल दिसंबर 2011 से नवंबर 2012 तक ही दर्शाया गया था। 2 सीरियल में काम करने के बाद भी परिधि को वो सफलता नहीं मिल रही थी, जिसकी तलाश में वो मुंबई आई थीं। 2013 में आखिर कार परिधि शर्मा ने सफलता का वो मुकाम हासिल हर ही लिया था, जिसके सपने कभी वो देखा करती थी।

    ज़ी टीवी पर दर्शाया जाने वाला एकता कपूर के सीरियल ‘जोधा अकबर’ में परिधि शर्मा को मुख्य किरदार ‘जोधा’ के लिए अभिनय करने का मौका दिया गया था। कहा जाता है कि एकता कपूर ने 8 महीने पहले ही पुरे देश भर में 7000 से भी ज्यादा ऑडिशन लिए थे। आखिर कर एकता को परिधि शर्मा मिली थी और परिधि को उनका सपना मिल गया था।

    सीरियल जोधा अकबर जून 2013 से अगस्त 2015 तक ज़ी टीवी पर दर्शाया जाता था। इस सीरियल ने शुरुआत से की अपनी टीआरपी को टॉप में रखा था। जोधा का किरदार परिधि शर्मा ने निभाया था और अकबर का किरदार ‘रजत टोकस’ ने अभिनय किया था। सीरियल में दोनों की जुगलबंदी को दर्शको ने बहुत पसंद किया था।

    इस सीरियल के 566 एपिसोड टीवी पर दर्शाए गए थे। शो मेकर्स ने जैसी ही कहानी को जोधा अकबर से हटाकर सलीम और अनारकली की तरफ मोड़ा था वैसे ही शो की टीआरपी में बहुत असर दिखने लगा था। लगातार गिर रही टीआरपी के चलते शो को 2015 में बंद करना पड़ा था। परिधि ने इस सीरियल के बाद 2015 में कलर्स टीवी के ‘कोड रेड’ शो में होस्ट का काम किया था।

    2016 में परिधि ने &टीवी के सीरियल ‘ये कहा आ गए हम’ में अभिनय किया था। इस सीरियल में परिधि के किरदार का नाम ‘अम्बिका’ था। यह सीरियल अक्टूबर 2015 से अगस्त 2016 तक टीवी पर दर्शाया गया था। लगभग 2 साल के ब्रेक के बाद, फिर एक बार सोनी टीवी के सीरियल ‘पटियाला बेब्स’ से परिधि शर्मा ने टीवी सीरियल में वापसी की थी। 2018 में शुरू हुए इस सीरियल में परिधि शर्मा ने ‘बबिता’ के किरदार को निभाया था। इस सीरियल में परिधि के साथ ‘अनिरुद्ध दावे’ लीड रोल को निभा रहे हैं। यह सीरियल माँ और बेटी के रिश्ते पर आधारित है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

    परिधि शर्मा द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शोज और किरदार

    • 2010, स्टार प्लस के सीरियल ‘तेरे मेरे सपने’ में ‘मीरा’ और ‘रानी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2011, स्टार प्लस के सीरियल ‘रुक जाना नहीं’ में ‘महक’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2013-2015, ज़ी टीवी के सीरियल ‘जोधा अकबर’ में ‘जोधा बाई’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2015, कलर्स टीवी के शो ‘कोड रेड’ में होस्ट का काम किया था।
    • 2016, &टीवी के सीरियल ‘ये कहाँ आ गए हम’ में ‘अम्बिका’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2018 – अभी तक, सोनी टीवी के सीरियल ‘पटियाला बेब्स’ में ‘बबीता’ का किरदार अभिनय किया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2013, ‘ज़ी रिश्ते अवार्ड्स’ में सीरियल ‘जोधा अकबर’ के लिए ‘फेवरेट नई जोड़ी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2014, ‘ज़ी गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘जोधा अकबर’ के लिए ‘बेस्ट फ्रेश न्यू फेस (फीमेल) का अवार्ड मिला था।
    • 2014, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘जोधा अकबर’ के लिए ‘बेस्ट फ्रेश न्यू फेस (फीमेल) का अवार्ड मिला था।
    • 2014, ‘ज़ी रिशते अवार्ड्स’ में सीरियल ‘जोधा अकबर’ के लिए ‘फेवरेट नई जोड़ी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, ‘टेलीविज़न स्टाइल अवार्ड्स’ में सीरियल ‘जोधा अकबर’ के लिए ‘स्टाइल आइकन ऑफ़ द इयर (महिला)’ का अवार्ड मिला था।

    परिधि शर्मा की निजी जिंदगी

    परिधि शर्मा की निजी ज़िंदगी की बात करे तो, परिधि का नाम ना तो कभी किसी कॉन्ट्रोवर्सी में सुनाई दिया था और नाही कभी किसी को – स्टार के साथ उनका नाम जोड़ा गया है। परिधि शर्मा की शादी 2009 में अहमदाबाद के बिजनसमैन ‘तन्मय सक्सेना’ के साथ हुई थी। अभिनय की शुरुआत के बाद परिधि शर्मा ने इंदौर से शिफ्ट करके मुंबई में ही रहने का फैसला लिया था।

    परिधि की पसंदीदा चीज़ो की बात करें तो उन्हें खाने में दाल भाटी बहुत पसंद है और मीठे में ‘रसगुल्ला’ पसंद है। परिधि का पसंदीदा रंग ‘पिंक’ है। परिधि को एक्टिंग के अलावा पेंट करना और डांस करना पसंद है। परिधि खाने की बहुत शौकीन हैं। फिलहाल परिधि शर्मा सोनी टीवी के सीरियल ‘पटियाला बेब्स’ में ‘बबिता’ का किरदार अभिनय कर रही हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *