Thu. May 2nd, 2024
    व्लादिमीर पुतिन

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरूवार को कहा कि “अमेरिका के साथ रूस हथियार त्यागने और रणनीतिक स्थिरता पर बातचीत के स्तर को बढाने के लिए तैयार है। उन्होंने इन मुद्दों पर समकक्षी डोनाल्ड ट्रम्प के साथ जापान के जी-20 सम्मलेन में चर्चा की थी।”

    बातचीत की पेशकश

    इटली के अखबार इल कोर्रिएरे डेल्ला सेरा को दिए इंटरव्यू में व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि “मेरे ख्याल से हथियारों को त्यागने के क्षेत्र में ठोस कदम अंतरराष्ट्रीय स्थिरता को मज़बूत करने में भी योगदान देंगे। इसे करने की रूस की राजनीतिक इच्छा है। अब यह निर्मेणय अमेरिका पर है।”

    गुरूवार को रूस के राष्ट्रपति ने पोप फ्रांसिस और इटली के प्रधानमन्त्री गिउसेप्पे कांटे से मुलाकात की थी। वह इन मामलो पर बीते महीने जापान में जी-20 के सम्मलेन में राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ बातचीत कर चुके हैं।

    रूस और अमेरिका के तल्ख़ रिश्ते

    पुतिन ने कहा कि “हाल ही में ऐसा लगता है कि वांशिगटन ने रूस के साथ व्यापक रणनीतिक संबंधो पर बातचीत को लेकर कदम उठाये हैं।” पुतिन ने अगले साल मई में ट्रम्प को मास्को आने का निमंत्रण भी दिया है।

    पुतिन ने ओसाका में दोनों नेताओं के बीच वार्ता को अच्छी बैठक और व्यावहारिक करार दिया है और इसमें नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि दोनों तरफ से आर्थिक संबंधों में सुधार की जरुरत है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि “हम दोनों समझते हैं कि हमें किस तरह मौजूदा हालातों को हल करने की जरुरत है। दोनों देशों को एक नए अध्याय को शुरू करने और आगे बढ़ने की राह को खोजने की जरूरत है।”

    रूस के खिलाफ अधिक अमेरिकी प्रतिबंधों की संभावना के बाबत पुतिन ने कहा कि “यह वाशिंगटन को तय करना था कि उन्हें रूस के साथ कैसे सम्बन्ध बनाने हैं। दोनों नेताओं ने वेनेजुएला में चुनाव से सम्बंधित आरोपों और वहां की स्थिति पर चर्चा की थी लेकिन इसके बाबत कोई जानकारी नहीं दी है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *