Mon. May 6th, 2024
    पंजाब: आम आदमी पार्टी की सरकार का 3 महीने बाद पहला कैबिनेट विस्तार, महिला चेहरा अनमोल गगन मान को मिली जगह

    सीएम भगवंत मान ने कहा है कि आने वाले 1-2 दिनों में पोर्टफोलियो दिए जाएंगे।

    पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार का 3 महीने बाद पहला कैबिनेट विस्तार हुआ है। इस विस्तार में हिंदू चेहरे के तौर पर अमन अरोड़ा और महिला मंत्री के तौर पर डॉ. बलजीत कौर के बाद अनमोल गगन मान को जगह मिली है। कैबिनेट में तीन सिख मंत्री डॉ. इंदरबीर निज्जर, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और फौजा सिंह सरारी शामिल किए गए हैं।

    सबसे पहले सुनाम से दो बार के विधायक अमन अरोड़ा ने शपथ ली। इसके बाद अमृतसर से विधायक डॉ. इंदरबीर निज्जर ने शपथ ली। इसके बाद फौजा सिंह सरारी, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और अनमोल गगन मान ने शपथ ली। मान सरकार में सीएम भगवंत मान समेत मंत्रियों की कुल संख्या 15 हो गई है। अभी भी 3 मंत्रियों के पद खाली हैं।

    नए मंत्रियों की शपथ ग्रहण के बाद सीएम भगवंत मान ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नए मंत्री पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करेंगे। मान ने कहा कि मुझ पर काम का बड़ा बोझ है, इसे अब नए मंत्रियों पर डाला जाएगा। सबको अहम मंत्रालय दिए जाएंगे। आप के दिग्गज प्रोफेसर बलजिंदर कौर, सर्वजीत कौर माणुके और प्रिंसिपल बुधराम को मंत्री न बनाने पर मान ने कहा कि आप के 92 विधायक हीरे हैं। सबको जिम्मेदारियां दी जाएंगी। मान ने कहा कि आने वाले दिनों में बड़े घपले सामने आएंगे। जिससे लोग भी हैरान हो जाएंगे।

    अरोड़ा सुनाम से दूसरी बार विधायक बने हैं। पिछला चुनाव सीएम भगवंत मान से भी बड़ी लीड है।  अरोड़ा 75 हजार वोट से जीते हैं। वहीं अनमोल गगन मान मशहूर पंजाबी गायिका हैं। आप के यूथ विंग की प्रदेश उपप्रधान रह चुकी हैं। उन्होंने चुनाव के वक्त प्रचार के लिए ‘केजरीवाल एंथम’ गाया था। विधायक बनने के बाद एक्टिव होकर काम कर रही हैं। डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर चुनाव जीतने के बाद प्रोटेम स्पीकर बनाया था। हालांकि बाद में कुलतार संधवां स्पीकर बन गए। वहीं चेतन सिंह जौड़ामाजरा 7 साल साउथ कोरिया में मज़दूरी की। फौजा सिंह सरारी रिटायर्ड पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर सरारी बॉर्डर एरिया फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से विधायक हैं।

    कैबिनेट विस्तार के बाद आम आदमी पार्टी सरकार में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा 14 मंत्री हो जाएंगे। सरकार ने शुरू में 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। मालुम हो कि, इनमें से स्वास्थ मंत्री डॉ. विजय सिंगला को करप्शन केस में बर्खास्त किया जा चुका है। पंजाब में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *