Thu. May 2nd, 2024
    न्यासा देवगन को पसंद है घूमना और यात्रा करना, देखिये अजय देवगन और काजोल की बेटी की अनदेखी तसवीरें

    बॉलीवुड सुपरस्टार्स अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने हमेशा गलत कारणों के चलते हैडलाइन बनाई है। उन्हें हमेशा अपने सांवले रंग के कारण ट्रोल किया गया है और सोशल मीडिया ट्रोल इतना बढ़ गया है कि अगर वो कुछ भी करें, कुछ भी पहने और यहाँ तक कि कही भी जाए, उन्हें ट्रोल किया जाता है।

    लेकिन क्या आपको पता है कि इस सांवले रंग के पीछे भी एक खूबसूरत, चुलबुली और मजेदार लड़की छुपी हुई है? अगर नहीं, तो आज देख लीजिये-

    https://www.instagram.com/p/BnvlX0hHSlw/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/Blhzey8nY_Z/?utm_source=ig_web_copy_link

    16 वर्षीय न्यासा ऐसी स्टार-किड हैं जो मीडिया की चमक धमक और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उनका बॉलीवुड में आने का फ़िलहाल कोई इरादा नहीं है और इस समय सिंगापुर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। अजय और काजोल ने कई बार बयान दिया है कि उनकी लाड़ली बेटी बॉलीवुड के बारे में सोचने से भी पहले, अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं।

    न्यासा अपने परिवार के बेहद करीब हैं और इसका सबूत उनकी पारिवारिक तस्वीरो और अभिनेता द्वारा दिए गए इंटरव्यू से मिलता है। अजय और काजोल ने एक बार कहा था कि वे बहुत खुश हैं कि न्यासा ने सिंगापुर में एक कॉलेज चुना जो उनके घर से ज्यादा दूर नहीं है। समर्पित माता-पिता को अक्सर मुंबई और सिंगापूर के बीच फेरबदल करते देखा गया है ताकि अपनी बेटी के साथ समय बिता सकें। उनका बेटा युग भी कई बार एयरपोर्ट पर देखा गया है।

    https://www.instagram.com/p/B05buV7nPJE/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BsFGpVBnysN/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/Bab6J_lnJor/?utm_source=ig_web_copy_link

    न्यासा भले ही आपको बोरिंग लगे लेकिन अपने दोस्तों के साथ उनकी ये तसवीरें कुछ अलग ही कहानी बयां करती हैं। उन्हें अपने दोस्तों संग घूमना, मस्ती करना और अच्छा समय बिताना पसंद है। उनकी ये तसवीरें आपका दिन बना देंगी जिसमे ये स्टार-किड बिना किसी परवाह के अपनी ज़िन्दगी जीती दिखाई दे रही हैं।

    https://www.instagram.com/p/Bwc_RCqntXz/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BwTcw58HFn3/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/Bub9vbBHcfn/?utm_source=ig_web_copy_link

    न्यासा को आपने ज्यादा बॉलीवुड पार्टीज में नहीं देखा लेकिन उन्हें घूमने और यात्रा करने का बहुत शौक है। वह अक्सर गर्मियों और सर्दियों की छुटियो में अपने परिवार के साथ अलग अलग विदेशी शहरो का दौरा करती नजर आती है। अजय और काजोल अपने अपने सोशल मीडिया पर कई तसवीरें पोस्ट करते हैं जिसमे उनका छोटा और प्यारा परिवार ज़िन्दगी का आनंद ले रहा होता है। देवगन परिवार को अक्सर नए नए स्थानों पर छुट्टियां मनाते देखा गया है।

    https://www.instagram.com/p/Br7Gg_mHxEB/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BscfPEEg8Qb/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *