Sun. May 19th, 2024
    नोटपैड और वर्डपैड के बीच अंतर difference between notepad and wordpad in hindi

    विषय-सूचि

    नोटपैड क्या है? (what is notepad in hindi)

    नोटपैड विंडो के पैकेज के साथ आने वाला एक सिंपल टेक्स्ट एडिटर है जिसमे टेक्स्ट लिखने सम्बन्धी कार्य होते हैं।

    इसमें फॉर्मेट और स्टाइल के ज्यादा आप्शन नही होते और चित्र वगैरह भी नही जोड़े जा सकते हैं। इसमें आपको लिखना शुरू करने से पहले ही फॉन्ट सेट कर लेना होता है।

    बोल्ड, इटालिक, अंडरलाइन जैसी सुविधाएँ मौजूद तो हैं लेकिन ये या तो  आपके नोटपैड के अंदर कि सारी टेक्स्ट में लगेगी नही तो किसी में भी नही।

    जैसे मान लीजिये आपने कोई वाक्य लिखा और आप चाहते हैं कि उसके किसी एक शब्द को अंडरलाइन करें तो ऐसा नही हो पाएगा। या तो पूरा वाक्य अंडरलाइन होगा या कुछ भी नही।

    ये फाइल को टेक्स्ट फॉर्मेट में सेव करता है जिसका फायदा यह है कि इसका फाइल आपके डिस्क में स्पेस नही खाता। फिर भी माइक्रोसॉफ्ट वर्ड जैसे बड़े सॉफ्टवेर भी इसकी पहचान कर लेते हैं। इसमें आप पैराग्राफ बना तो सकते हैं लेकिन उन्हें अलग-अलग अलाइन नही कर सकते।

    वर्डपैड क्या है? (what is wordpad in hindi)

    ये भी विंडोज के पैकेज के साथ आता है लेकिन नोटपैड के साथ तुलना करें तो ये थोड़ा एडवांस एडिटर है। हलांकि इसका भी मुख्य फंक्शन टेक्स्ट सम्बन्धी कार्य ही है लेकिन इसमें आप चित्र को जोड़ सकते हैं और एडिट भी कर सकते हैं। इसमें फॉन्ट बदलने और लाइन जोड़ने जैसे आप्शन भी हैं और पैराग्राफ को भी अच्छी तरह से अलाइन किया जा सकता है।

    वर्डपैड कि ये भी खासियत है कि आप इसमें हैडिंग भी दे सकते हैं। इसमें फाइल सेव करने के तरह-तरह के आप्शन आते हैं लेकिन यूजर इंटरफ़ेस थोडा काम्प्लेक्स होने के कारण इन सबका ज्यादा प्रयोग नही होता।

    अगर फाइल के आकार कि बात करें तो ये थोडा बड़ा होता है लेकिन इसके बावजूद अगर आपको कोई ऑफिसियल कार्य करना हो तो ये एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

    नोटपैड और वर्डपैड में अंतर (difference between notepad and wordpad in hindi)

    यहाँ इस चार्ट द्वारा समझिये कि दोनों के बीच क्या-क्या अंतर हैं:

    Notepad WordPad
    फायदेये ओरिजिनल विंडोज पैकेज के साथ आता है और टेक्स्ट सम्बन्धी कार्यों के लिए प्रयोग किया जाता है।ये भी विंडोज के पैकेज के साथ ही आता है लेकिन इसमें थोड़े ज्यादा एडवांस फीचर होते हैं।
    कार्य
    ये सबसे सिंपल एडिटर है जहां लोग आप्शन के साथ टेक्स्ट लिख सकते हैं।हलांकि इसका सबसे मुख्य फीचर टेक्स्ट ही है लेकिन इसमें चित्र को जोड़ कर एडिट भी किया जा सकता है।
    आप्शन्स
    नोटपैड में ज्यादा आप्शन नही होते हैं और formatting भी नही होती।वर्डपैड का प्रयोग करते समय इसमें तरह-तरह के ढेरों आप्शन मोजूद होते हैं।
    चित्र
    नोटपैड में आप चित्र नही जोड़ सकते हैं। ये सिर्फ टेक्स्ट के लिए है।इसमें चित्र भी जोड़े जा सकते हैं।
    प्रयोग
    टेक्स्ट सम्बन्धित कार्यों में प्रयोग करने के लिए ये बेहतर है।अगर टेक्स्ट के साथ-साथ थोड़े और सर्विस चाहिए तो इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

     

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    By अनुपम कुमार सिंह

    बीआईटी मेसरा, रांची से कंप्यूटर साइंस और टेक्लॉनजी में स्नातक। गाँधी कि कर्मभूमि चम्पारण से हूँ। समसामयिकी पर कड़ी नजर और इतिहास से ख़ास लगाव। भारत के राजनितिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक इतिहास में दिलचस्पी ।

    4 thoughts on “नोटपैड और वर्डपैड के बीच का अंतर”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *