Thu. May 2nd, 2024
नेहा धूपिया की बेटी महर हुई छह महीने की, अभिनेत्री ने साझा की एक खूबसूरत पारिवारिक तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों अपने मातृत्व का हर एक पल एन्जॉय कर रही हैं। आज उनकी नन्ही परी महर धूपिया बेदी छह महीने की हो गयी है और इसलिए अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिये एक प्यारी सी पारिवारिक तस्वीर साझा की है।

नेहा ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमे उनके पति अंगद बेदी अपनी नन्ही सी गुड़िया को हाथों में पकड़े हुए खड़े हैं जबकि अभिनेत्री खुद अपनी राजकुमारी का हाथ चूम रही हैं। तस्वीर साझा करते हुए, नेहा ने कैप्शन में लिखा-“मेरे दिल का आकार। हमारी बच्ची आज छह महीने की हो गयी है।”

angad-neha-mehr

महर का जन्म पिछले साल नवम्बर में हुआ था। बेबी की पहली तस्वीर उसके माता-पिता ने नहीं बल्कि उसके दादा बिशन सिंह बेदी ने साझा की थी। और अब देखते ही देखते, महर छह महीने की हो गयी हैं।

अभी कुछ दिनों पहले, नेहा और अंगद 10 मई को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए अपनी बेटी के साथ मॉरिशस में छुट्टियाँ बिताने गए थे। मेहर के जन्म के बाद, पहली बार परिवार छुट्टियाँ बिताने कई बाहर गया था।

नेहा और अंगद की शादी की बात की जाये तो, दोनों ने चुपके से पिछले साल मई में शादी की थी और अपनी बेटी मेहर का नवम्बर में स्वागत किया। जोड़े ने जल्दबाजी में दिल्ली में शादी की थी और उनकी शादी की खबरें केवल तभी बाहर आई जब दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी तसवीरें पोस्ट की थी। देखिये उनकी शादी की तसवीरें-

angad-neha

angad neha marriage

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *