नेपाल

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मृतको की संख्या में इजाफा होकर 65 के पार पंहुच गया है। पुलिस ने सोमवार  को बताया कि 30 लोग अभी भी लापता है। गुरूवार से लगातार बारिश ने हिमालय राष्ट्र के 28 जिलो को प्रभावित किया है। कुल 38 लोग गायब है और 30 लापता है।

नेपाल पुलिस और आर्मी के सैनिको ने देश के बाढ़ से प्रभावित 22 जिलो में 1146 लोगो को बचाया है। दक्षिणी मैदानी इलाको में करीब 33000 लोग तीन दिनों में प्रभावित हुए हैं। यह आंकड़े गृह मंत्रालय ने जारी किये हैं। नेपाल में मानसून का शुक्रवार से मूड खराब होने के आसार दिख रहे थे।

मानसून अभी तेराई इलाके में हैं और 15 जुलाई यानी सोमवार से दक्षिण की तरफ मुड़ेगा। प्रान्त एक, दो और तीन सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। इसमें ललितपुर, भोजपुर और रौतहट में अधिक लोगो ने अपनी जान गंवाई है।

सभी प्रांतीय सरकारों ने बाढ़ और भूस्खलन से पीड़ितों को राहत मुहैया करने का निर्णय लिया है। द हिमालयन रिपोर्ट के मुताबिक, बुरी तरह से जख्मी 38 लोगो को मुफ्त मेडिकल ट्रीटमेंट मुहैया किया जायेगा।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *