Tue. May 7th, 2024

    कोलंबो, 24 जुलाई (आईएएनएस)| श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। कुलसेकरा ने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया था। उन्होंने 2017 में श्रीलंका के लिए अपना आखिरी वनडे मैच खेला था।

    कुलसेकरा वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाले श्रीलंका के पांचवें गेंदबाज हैं। उनके नाम 184 मैचों में 199 विकेट दर्ज हैं।

    इसके अलावा वह टी-20 में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में लसिथ मलिंगा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे श्रीलंकाई गेंदबाज है। कुलसेकरा के खाते में 58 मैचों में 66 विकेट हैं। मलिंगा भी बांग्लादेश के साथ पहले वनडे मैच के बाद संन्यास ले लेंगे।

    कुलसेकरा ने 2011 विश्व कप के फाइनल में भारत के खिलाफ आखिरी ओवर डाला था। उनके इस ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगाकर भारत को दूसरी बार विश्व विजेता बनाया था।

    कुलसेकरा 21 टेस्ट मैचों में 48 विकेट चटका चुके हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *