Sat. Apr 27th, 2024
    निर्मला सीतारमण नाथू ला दौरा

    भारतीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में भारत-चीन सीमा पर स्थिति नाथू ला इलाके का दौरा किया था। रक्षा मंत्री ने इस दौरान चीनी सैनिकों से मुलाक़ात की। भारतीय रक्षा मंत्री के इस दौरे की चीनी मीडिया में काफी प्रशंसा हुई है।

    चीनी सरकार अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख में इसका जिक्र करते हुए इसे भारत-चीन रिश्तों में एक अहम् मोड़ बताया है। अख़बार में लिखा गया कि डोकलाम विवाद के बाद से दोनों देशों की सीमा पर नाजुक स्थिति बनी हुई थी लेकिन भारतीय रक्षा मंत्री के इस कदम से दोनों ओर के सैनिकों में मेल-मिलाप बढ़ेगा।

    आगे चीन की ओर से कहा गया कि भारतीय नेताओं को दोनों देशों के बीच रिश्तों को सुधरने पर जोर देना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी के हाथ में इस समय सत्ता है और वे इस मामले में काम कर सकते हैं।

    अपने दौरे का जिक्र करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा था कि चीनी सैनिकों ने तहे दिल से उनका स्वागत किया था। सीतारमण ने इस दौरान सिक्किम हवाई अड्डे से उड़ान भरते हुए सीमावृत्ति इलाकों का हवाई दौरा किया।

    कुछ दिन पहले भारतीय मीडिया में ऐसी खबरें आयी थी कि चीन ने डोकलाम के पास फिर से रोड बनाने का काम शुरू कर दिया था। भारतीय सुचना मंत्रालय ने हालाँकि बाद में ऐसी खबर को गलता बताया था। रक्षामंत्री का दौरा इस मायने से भी जरूरी बताया जा रहा था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।