Sat. Apr 27th, 2024
नच बलिये: वो सेलेब्रिटी जोड़ियाँ जिन्होंने शो खत्म होने के बाद शादी कर ली

ग्लैमरस डांस रियलिटी शो ‘नच बलिये’ जल्द ही अपने नौवें सीजन के साथ शुरू होगा। सलमान खान द्वारा निर्मित, यह शो चीजों को मसाला देने के लिए तैयार है क्योंकि पूर्व जोड़े एक-दूसरे के साथ थिरकते हुए दिखाई देंगे। जहां प्रशंसकों को रियलिटी शो में बहुत सारा ड्रामा देखने का बेसब्री से इंतजार है, वहीं दूसरी ओर सेलिब्रिटीज भी अपनी डांसिंग का प्रदर्शन दिखाने के लिए कमर कस रहे हैं।

कुछ दिनों पहले हमने आपको ऐसी जोड़ियों के बारे में बताया था जो शो के बाद अलग हो गयी लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जोड़ियों से भी रूबरू कराते हैं जिन्होंने शो के बाद शादी कर ली और आज ख़ुशी ख़ुशी अपना जीवन बिता रहे हैं।

रवि दुबे-सरगुन मेहता 

Image result for Ravi Dubey and Sargun Mehta:

दोनों की मुलाकात शो ’12/24 करोल बाग’ के सेट पर हुई थी और तभी दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गयी। ‘नच बलिये 5’ में रवि ने घुटने के बल बैठकर नेशनल टेलीविज़न पर सरगुन के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। दोनों ने 7 दिसम्बर, 2013 वाले दिन हिन्दू रीती-रिवाजों से शादी कर ली थी।

हर्ष लिंबाचिया-भारती सिंह 

Related image

मशहूर कॉमेडियन भारती की मुलाकात हर्ष से ‘कॉमेडी सर्कस’ के सेट पर हुई थी। जबकि भारती प्रदर्शन करती थी, हर्ष स्क्रिप्ट लिखा करते थे। दोनों ने सात साल तक डेट किया और फिर ‘नच बलिये 8’ में भाग लेकर अपना रिश्ता ऑफिसियल किया। दोनों ने 2017 दिसम्बर में शादी की थी। वर्तमान में, दोनों मशहूर कॉमेडी शो ‘खतरा खतरा खतरा’ चला रहे हैं।

आमिर अली-संजीदा शेख 

Related image

आमिर और संजीदा प्यार में पड़ने से पहले एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों ने ‘नच बलिये 3’ में न केवल हिस्सा लिया बल्कि उसे जीता भी। दोनों ने छह साल के प्रेमालाप के बाद, 2012 में शादी कर ली।

शोएब इब्राहीम-दीपिका कक्कड़ 

Image result for Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar

दोनों की मुलाकात ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर हुई थी। दोनों ने ‘नच बलिये 8’ में हिस्सा लिया जहाँ शोएब ने दीपिका को शादी के लिए प्रस्ताव दिया। शोएब ने भी घुटने के बल बैठकर अपनी प्रेमिका को शादी के लिए मनाया था। दोनों ने पिछले साल 22 फरवरी को शादी की थी।

ब्रेंट गोब्ले-आशका गोराडिया

Image result for Aashka Goradia and Brent Goble

आशका व्यवसायी ब्रेंट को डेट कर रही थी जब दोनों ने ‘नच बलिये 8’ में भाग लिया और उसी साल दिसम्बर में शादी कर ली थी। ब्रेंट अमेरिका के रहने वाले हैं लेकिन अपनी खूबसूरत पत्नी के लिए वह हमेशा हमेशा के लिए भारत शिफ्ट हो गए हैं।

मजहर सय्यद-मौली गांगुली 

Image result for Mazhar Sayyed and Mouli Ganguly

दोनों की मुलाकात शो ‘कहीं किसी रोज़’ के सेट पर हुई थी जहाँ उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। फिर दोनों ने ‘नच बलिये 4’ में भाग लिया था। शादी करने से पहले, दोनों ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

इंद्रनील सेनगुप्ता-बरखा बिष्ट 

Image result for Indraneil Sengupta and Barkha Bisht

दोनों टीवी शो ‘प्यार के दो नाम: एक राधा एक श्याम’ के सेट पर मिले और मिलते ही प्यार करने लगे। दोनों ने ‘नच बलिये 3’ में भाग लिया था और शो के खत्म होने के एक साल बाद, मार्च में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादी को 11 साल हो गए हैं और उनकी एक बेटी मीरा भी है।

पराग त्यागी-शेफाली ज़रीवाला 

Related image

दोनों ‘नच बलिये 5’ में नज़र आये थे। शो खत्म होने के कुछ साल बाद, दोनों ने 12 अगस्त 2014 में शादी कर ली। शेफाली के बारे में बात करते हुए पराग ने बताया था कि उन्हें अच्छा लगता है जैसे शेफाली उनकी ज़िन्दगी की हर छोटी बड़ी बात का ख्याल रखती हैं।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *