Sat. May 4th, 2024

    चेन्नई, 1 जुलाई (आईएएनएस)| द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने राज्यसभा चुनावों के लिए द्रमुक की मजदूर इकाई मजदूर प्रगतिशील मोर्चा (एलपीएफ) के महासचिव एम. शनमुगम और अधिवक्ता बी. विल्सन को नामित किया है। सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई। स्टालिन ने कहा कि पहले किए गए समझौते के तहत एक सीट मरूमलर्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) को दी जाएगी।

    राज्य में राज्यसभा चुनाव 18 जुलाई को होंगे।

    सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के वी. मैत्रेयन, के.आर. अर्जुनन, टी. रतिनवेल, आर. लक्ष्मणन, द्रमुक की कनिमोझी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के डी. राजा का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है।

    द्रविण मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) नेता कनिमोझी ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में तूतीकोरिन से जीत दर्ज की थी।

    राज्य की 234 सदस्यों वाली विधानसभा में अन्ना द्रमुक के 123 सदस्य (अध्यक्ष समेत), द्रमुक के 100, कांग्रेस के सात, आईयूएमएल और निर्दलीय के एक-एक सदस्य हैं, तथा दो सीटें रिक्त हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *