पंकज त्रिपाठी की नयी फिल्म ‘गुड़गांव’ का पोस्टर दशकों के बीच रिलीज़ हो गया है। यह फिल्म एक ऐसे शहर की कहानी है जो एक बिलकुल बंजर ज़मीन से आकर्षित इमारतों में बदल दी जाती है।

इसमें पंकज त्रिपाठी एक किसान की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे जिनका मकसद अपने शहर ‘गुड़गांव’ को पूरी तरह तब्दील करना है। इस मकसद के कारण वो एक किसान से रियल एस्टेट बिल्डर में परिवर्तित भी हो जाते है।

इस फिल्म में त्रिपाठी केहरी सिंह के करैक्टर में नज़र आएंगे, और रागिनी खाना केहरि की बेटी, प्रीत का किरदार निभाएगी और वही उनके बेटे, निक्की सिंह के रोल में अक्षय ओबेरिओ नज़र आएंगे। यह फिल्म लगभग एक माह के बाद, ४थ अगस्त, २०१७ को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

