Thu. Apr 25th, 2024
    योगी आदित्यनाथ

    देश के सबसे बड़े राज्य के मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंत्रियों को कमर कसने को कहा है। योगी ने सुस्त अधिकारियों को जल्दी रिटायरमेंट देने का एलान किया है। फैसले के मुताबिक़ ऐसे मंत्रियों को 50 की उम्र में ही रिटायरमेंट दे दिया जाएगा।

    ऐसा लगता है की इस मामले में योगी सरकार भी केंद्र सरकार की राह पर चल रही है। सरकार के अनुसार सुस्त अधिकारियों को 50 की उम्र में अनिवार्य रिटायरमेंट दिया जाएगा। इसके लिए कार्मिक विभाग ने नोटिस जारी किया है।

    कार्मिक विभाग के नोटिस के मुताबिक़ ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की लिस्ट बनायीं जाए व उनको तीन महीने क्क नोटिस भेजा जाए। तीन महीने के नोटिस पीरियड के बाद ऐसे अधिकारियों को कार्य से मुक्त कर दिया जाए। इसके पश्चात स्क्रीनिंग समिति अपनी रिपोर्ट देगी।

    आपको बता दें की केंद्र में सरकार ने पिछले तीन सालों में कई अधिकारियों की अनिवार्य रिटायरमेंट दिया है। आंकड़ों के मुताबिक़ सरकार करीबन आधा दर्जन आई.ऐ.इस. अधिकारियों को रिटायरमेंट दे चुकी है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।