Mon. Sep 30th, 2024

    दुनिया के सबसे वृद्ध व्यक्ति मसाजो नोनाका का 113 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया था। उनका निधन जापान में स्थित अपने निवास स्थान पर हुआ था। मसाजो का जन्म जापान में 25, जुलाई 1905 में हुआ था। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज था।

    मसाजो नोनाका का आवास जापान के उत्तर में स्थित हकाइडो के मुख द्वीप पर स्थित है। खबरों के मुताबिक जिस समय प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आईंस्टीन ने थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी की खोज की थी, उसी के कुछ माह बाद नोनाका का जन्म हुआ था। उनकी पोती के मुताबिक उनका देहांत प्राकृतिक तरीके से हुआ है।

    नोनाका की पोती यूको ने बताया कि उन्हें उनकी दादाजी की मौत का बेहद दुख है। उन्होंने कहा कि वह रोजाना के तरह उस दिन भी सभी कार्यो को बेहतर तरीके से कर रहे थे। परिवार के किसी भी सदस्य को वह कभी परेशान नही करते थे और बेहद शांत तरीके से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मोसजो नोनाका के छह भाई और एक बहन हैं।

    नोनाका का विवाह साल 1931 में हुआ था और उनकी अभी पांच संताने हैं। वह जापान की राजधानी में एक होटल चलते थे और सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें सूमो देखने का काफी शौक था। उन्हें मीठा खाने का काफी शौक था और वह अपनी व्हीलचेयर पर एक बुनी हुई टोपी पहनकर घूमते थे।

    जापान में लोग अधिकतर उम्र तक जीते हैं। इनसे पूर्व जापान में 116 वर्ष के जिरोमोन किमुरा का निधन हुआ था। दुनिया मे अभी तक के सबसे उम्रदराज व्यक्ति जिन लुइस का निधन 122 वर्ष की उम्र में साल 1997 में हुआ था।

    जापान तेज़ी से वृद्ध अवस्था की तरफ अग्रसर है। साल 2018 के आंकड़ों के अनुसार जापान में सबसे अधिक उम्र वाले लोग अपना जीवन यापन करते हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *